
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Amarnath Yatra : श्री अमरनाथ यात्रा पर गए पंजाब के लुधियाना निवासी एक होजरी कारोबारी की यात्रा के दौरान दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित मल्होत्रा (38), निवासी सेक्टर-38, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के रूप में हुई है। अंकित वेट गंज इलाके में होजरी का कारोबार करते थे। उनके अचानक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और लुधियाना के कारोबारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, अंकित मल्होत्रा श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ श्री अमरनाथ यात्रा पर गए थे। बुधवार को उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए और शाम को बालटाल बेस कैंप की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊंचाई वाले दुर्गम इलाके में उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक तेजी से गिर गया, जिससे उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी।
Amarnath Yatra : साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने बिना देर किए उन्हें बालटाल बेस कैंप पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस के जरिए श्रीनगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और उन्होंने अंतिम सांस ली।
गुरुवार रात अंकित मल्होत्रा का पार्थिव शरीर लुधियाना लाया गया। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद लुधियाना के होजरी उद्योग, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


