

पंजाब (वीकेंड रिपोर्ट):- चंड़ीगढ़ की रहने वाली हरनाज कौर फेमिना मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले में 30 कंटेस्टेंट के साथ अपनी किस्मत अजमायेगी। हरनाज कौर मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली है परन्तु वह पिछले काफी समय से अपने परिवार सहित मोहाली में रह रही है। फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले 15 जून को मुम्बई में होना है। फेमिना मिस इंडिया फिनाले में पहुंचने से पहले वह मिस पंजाब भी बन चुकी है। वही आपको बता दें कि उनकी उम्र सिर्फ 19 साल की है और वह भविष्य में जज बनना चाहती है।


-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

