

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) से सोलह मरीजों की मौत हो गई तथा बाईस मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Ministry) की ओर से आज देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4980 तक पहुंच गई।
राज्य में अब तक कुल 34 लाख 23 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए तथा एक लाख 45 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 617 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ अब पॉजिटिव मामले एक लाख 57 हजार से अधिक हो गए हैं तथा सक्रिय मरीज 7325 हो गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


