

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना महामारी का कहर कुछ थमने से लोगों ने राहत की सांस ली है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों 29 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज देर शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 29 होने के साथ राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 3954 तक पहुंच गई तथा 32 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 22 लाख 47 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा 115186 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 511 नए पॉजिटिव मरीजों के सामने आने से यह संख्या अब 126230 हो गई है तथा सक्रिय मरीज 7090 हो गए हैं।
Please like our page
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


