

चंडीगढ़(ब्यूरो) कल हाई कोर्ट के वकील काम बंद रखेंगे, पर ये बंद किसी मांग या प्रदर्शन स्वरुप न हो कर श्रद्धांजली देने हेतु है। दरअसल गत रात्री पंजाब सरकार के दो सहायक एडवोकेट जनरलों की भयानक सड़क हादसे में मौत हो जाने के कारण कल हाई कोर्ट के वकीलों द्वारा ने बंद का एैलान किया गया है। गत रात्री मोगा फिरोज़पुर रोड पर गांव घल्ल खुरद के नजदीक एक भयानक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान सहायक एडवोकेट जनरल संदीप सिंह मान (33) निवासी मुक्तसर व सहायक एडवोकेट जनरल अतिंदर पाल सिंह (35) जो कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सचिव रहे हरिंदर सिंह के सपुत्र थे। वह अपने किसी साथी एडवोकेट की शादी मे बठिंडा जा रहे थे तो रास्ते में उनकी कार की टकर एक टराले से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखचे उड़ गए।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

