

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Petrol-Diesel Price : अगर वाहनचालक पेट्रोल डीजल की कीमतें जानना चाहते हैं तो यह खबर उनके लिए अहम है। आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.77 रुपये और डीजल की कीमत 94.37 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।
Petrol-Diesel Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.39 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम आज 84.67 प्रति बैरल है। वहीं देश की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई यानी सभी महानगरों में वाहन ईंधन (Fuel Price) के भाव जस के तस हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


