

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Advocate General of Punjab : वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब के एडवोकेट जनरल होंगे। उनकी नियुक्ति विनोद घई का इस्तीफा मंजूर होने के बाद हुई है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि सरकार विनोद घई की कार्य प्रणाली से खुश नहीं थी। एजी विनोद घई ने कई मामलों में सरकार को निराश किया है।
Advocate General of Punjab : घई के इस्तीफे की चर्चा लंबे समय से चल रही थी लेकिन इसको बल तब मिला जब पंजाब सरकार को 13000 पंचायतों को भंग करने के फैसले को हाईकोर्ट में वापस लेना पड़ा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


