

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Electricity may become expensive in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में इस बार गर्मियों में बिजली का बिल अधिक आ सकता है। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों द्वारा लगाए गए पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट में संशोधन के बाद मई-जून के दौरान बिजली के बिलों (Delhi Electricity Price Hike) में 7-10% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बिजली कंपनियों का कहना है कि कोयले और गैस की कीमतों में वैश्विक स्तर पर वृद्धि हुई है, जिसके कारण बिजली उत्पादन महंगा हो गया है।
Electricity may become expensive in Delhi : मई और जून के महीने में गर्मी बढ़ती है, जिसके कारण बिजली की मांग भी बढ़ जाती है जिससे डिस्कॉम को महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ती है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 के बिजली खरीद समायोजन शुल्क (PPAC) को मई-जून 2025 में वसूलने की अनुमति दी है। जिसके कारण ग्राहकों के बिजली बिलों में 7 से 10% की वृद्धि होगी। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली कंपनियों के इस कदम का विरोध किया है और बढ़ाए गए दाम के फैसले को मनमाना करार दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


