

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Economic Survey 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। इस आर्थिक सर्वे में सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में देश की वास्तविक जीडीपी या विकास दर 6.5-7% रहने का अनुमान लगाया है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, पूंजीगत व्यय पर सरकार के जोर और निजी निवेश की निरंतर गति ने पूंजी संचय में वृद्धि में योगदान दिया है। 2023-24 में सकल स्थिर पूंजी निर्माण वास्तविक रूप से 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, 2023 में देश का बजट घाटा पिछले साल की तुलना में 1.6 प्रतिशत अंक बढ़ा।

Economic Survey 2024 :
आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने कहा है कि सेवा क्षेत्र एक प्रमुख रोजगार प्रदाता बना हुआ है वहीं निर्माण क्षेत्र भी हाल ही में प्रमुखता से बढ़ रहा है, जो बुनियादी ढांचे के लिए सरकार की ओर की गई पहल नतीजा है। सर्वेक्षण के अनुसार, खराब ऋणों की विरासत के कारण पिछले एक दशक में विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन में गिरावट आई है, लेकिन 2021-22 की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बहुप्रतीक्षित केंद्रीय बजट 2024-25 की घोषणा से पहले सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


