

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Blackout in Punjab : आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन और राहत एजेंसियों की तैयारियों को परखने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से 27 नवंबर 2026 को देशभर में सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे शुरू होगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति के दौरान प्रशासन, सिविल डिफेंस और विभिन्न राहत एजेंसियों की कार्यक्षमता का आकलन करना और उनकी तैयारियों को और मजबूत बनाना है।
दो मिनट तक बजेगा एयर रेड सायरन
मॉक एक्सरसाइज की शुरुआत एयर रेड वॉर्निंग सिग्नल से होगी। इसके तहत दो मिनट तक तेज सायरन बजाकर लोगों को अभ्यास शुरू होने की सूचना दी जाएगी। प्रशासन द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में इस दौरान मॉक ब्लैकआउट भी लागू किया जाएगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वे ब्लैकआउट के दौरान अपने घरों और प्रतिष्ठानों की गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें।
जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक्सरसाइज के दौरान बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। केवल अभ्यास के उद्देश्य से निर्धारित क्षेत्रों में सीमित स्तर पर ब्लैकआउट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Blackout in Punjab : बचाव और राहत कार्यों का होगा अभ्यास
इस मॉक ड्रिल में विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:
- फायर फाइटिंग ऑपरेशन
- सर्च एंड रेस्क्यू अभियान
- प्राथमिक उपचार (First Aid)
- मेडिकल सहायता
- घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना
- ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण
इन गतिविधियों के जरिए राहत एजेंसियों और प्रशासनिक टीमों की समन्वय क्षमता को परखा जाएगा।
‘ऑल क्लियर’ सिग्नल से होगा समापन
मॉक एक्सरसाइज समाप्त होने के बाद लोगों को सामान्य स्थिति बहाल होने की जानकारी देने के लिए ‘ऑल क्लियर सिग्नल’ जारी किया जाएगा। इसके तहत लगातार दो मिनट तक तेज सायरन बजाया जाएगा, जो अभ्यास समाप्त होने का संकेत होगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


