नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Newsclick China Funding : गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर एक मामले में गिरफ्तार ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘न्यूजक्लिक’ पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप है। Newsclick China Funding : सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब्त मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य दस्तावेजों को गहराई से पड़ताल की जा रही है। इनमें जांच को सही दिशा देने वाले…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Police Station Dress Code : अगर आप कैपरी और निक्कर पहनकर थाना डिवीजन चार में जा रहे हैं तो आपको थाने में एंट्री नहीं मिलेगी। गेट पर खड़ा संतरी ही आपको थाने के अंदर घुसने नहीं देगा। थाने में आने वाले लोगों के लिए प्रभारी ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। Police Station Dress Code : थाने के मुख्य द्वारा पर एक जगह नहीं बल्कि दो-दो जगह नोटिस चस्पा किए गए हैं कि थाने में कैपरी-निक्कर पहन कर आना मना है। हालांकि थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वालों के लिए DGP दफ्तर से या…
हांगझोऊ (वीकैंड रिपोर्ट) : Asian Games 2023 : चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है। आज भारत की झोली में 16 स्वर्ण सहित 71 पदक आ चुके हैं। अब तक एशियाई खेलों में भारत ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2018 में किया था। तब भारत ने कुल 70 पदक जीते थे। एशियाई खेलों के 11वें दिन ज्योति सुरेखा और ओजस देवतले की जोड़ी ने देश को 71वां पदक दिलाया और एशियाई खेल 2023 को भारत के लिए यादगार बना दिया। Asian Games 2023 : भारत ने कोरिया गणराज्य को फाइनल में 158-155 से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : New Member of Gandhi Family : आज विश्व पशु दिवस है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने परिवार के नए सदस्य को सोशल मीडिया पर पेश किया। उसका नाम नूरी है और यह उसकी मां सोनिया गांधी के लिए एक उपहार है, जो गोवा से आया है। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, राहुल गांधी ने अपनी हालिया गोवा यात्रा साझा की, जहां उन्होंने गोवा के एक परिवार से मुलाकात की, जहां से उन्हें नूरी मिली। New Member of Gandhi Family : फिर वह नई दिल्ली स्थित उनके घर गए…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Attorrni General Vinod Ghai : पंजाब सरकार के अटॉर्नी जनरल विनोद घई आज इस्तीफा दे सकते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के डेढ़ साल में यह दूसरी बार होगा कि जब कोई अटॉर्नी जनरल अपना इस्तीफा देगा। वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ट्वीट किया कि पंजाब के अटॉर्नी जनरल (ए.जी.) की छुट्टी तय है। डेढ़ साल में पंजाब में तीसरा ए.जी. लगेगा। ए.जी. चाहे वह कितना भी सक्षम क्यों न हो, जब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान अयोग्य हैं, तो ए.जी. क्या कर सकता है। Attorrni General Vinod Ghai :…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Sutlej Yamuna Link Canal Dispute : आज सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। यह फटकार सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद मामले की सुनवाई के दाैरान लगाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि इस मामले में राजनीति ना करें। कोर्ट ने आगे कहा है कि हमें मजबूर ना करें कि हम इस मामले में कोई सख्त आदेश जारी करें। हरियाणा सरकार ने सुनवाई के दौरान कहा कि 2 दशक से यह विवाद उलझा हुआ है। पंजाब सरकार नहीं चाहती कि इसका हल निकले। पिछली 2 मीटिंगों में कोई हल नहीं…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Girl Raped In Shimla : होटल व्यवसाय से जुड़ी पंजाब की एक युवती से शिमला में रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी एक राजनीतिक दल का पदाधिकारी है। रेप की यह घटना अप्रैल में घटित हुई थी लेकिन पीड़िता ने शिकायत अब दर्ज करवाई है। आरोपी और पीड़िता दोनों होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। युवती की शिकायत पर बालूगंज थाना में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब युवती का मेडिकल करवा रही है। Punjab Girl Raped In Shimla : वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : ED Raid on Sanjay Singh : दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापा मारा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ दूसरे लोगों के घरों पर भी छापे मारे गए। इसके बाद आप की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की गई। ED Raid on Sanjay Singh : इस पोस्ट में संजय सिंह खड़े हैं और उनके बगल में एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है कि ‘फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है।’ ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Land For Job Case : दिल्ली की एक अदालत ने रेलवे में नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बुधवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने आरोपियों को उनके खिलाफ जारी समन के अनुपालन में अदालत में पेश होने के बाद यह राहत दी। Land For Job Case : पेशी के लिए लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी मंगलवार रात को ही दिल्ली चले गए थे। बुधवार को कुल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Murder in Delhi : यहां करावल नगर में बड़ी वारदात घटित हुई है। एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रामलीला ग्राउंड के पास अंजाम दी गई। मृतक पर पहले कई बार चाकुओं से हमला किया गया, फिर उसके सिर को कुचल दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पड़ोसी आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से डंडा बरामद कर लिया…
