चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : CM Mann letter to Governor : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बीएल पुरोहित एक बार फिऱ आमने-सामने हैं। ताजा घटनाक्रम में सीएम मान ने गवर्नर पुरोहित को पत्र भेजा है। यह पत्र राज्यपाल के पत्र के जवाब में भेजा गया है। सीएम मान ने अपनी चिट्ठी में 50 हजार करोड़ के कर्जे का पूरा ब्योरा दिया है। सीएम भगवंत मान ने कल पटियाला में कहा था कि गवर्नर को चिट्ठी लिखकर कर्जे का पूरा हिसाब देंगे। सीएम ने गवर्नर से RDF के बकाया के लिए केंद्र के आगे पैरवी करने को कहा था। जिसके…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Health tips : महानगर में कुछ दिनों से मौसम करवट ले रहा है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। ऊमस से राहत के साथ-साथ शाम को ठंड भी महसूस की जाने लगी है। इस कारण लोगों ने ए सी लगाने बंद कर दिए है। वैसे मौसम के इस बदलाव के बीच मच्छरों, कीट पक्षियों की संख्या भी बढ गयी है। बताया जाता है कि लोगों ने अपने ड्रैसों में भी बदलाव कर दिया है। बदलते मौसम के बीच लोगों को खांसी, वायरल जैसी बिमारीयां जकड़ रही हैं। डाॅक्टरों ने लोगों को सलाह दी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : New Rules For Flight : नागर विमानन महानिदेशालय का अगर प्रस्ताव मंजूर होता है तो भारत में पायलटों और फ्लाइट क्रू मेंमबर्स के परफ्यूम के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है। उड़ान के दौरान पायलट और फ्लाइट क्रू मेंबर्स को परफ्यूम लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी, जो लोग ऐसा करते पाए जाएंगे उनके ऊपर DGCA कार्रवाई कर सकता है। नागर विमानन महानिदेशालय ने हाल ही में अपने मेडिकल टेस्ट के तरीके में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इससे पायलट और क्रू मेंबर्स के लिए शराब सेवन की जांच प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। New…
गुवाहाटी (वीकैंड रिपोर्ट) : Action on Child Marriage : असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के दूसरे चरण में मंगलवार को 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में अभियान के पहले चरण में राज्य भर से हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था। Action on Child Marriage : शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत असम पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान तड़के…
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट) : Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स के 19वें संस्करण में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय क्रम जारी रखा है। भारतीय टीम ने पूल-A के अपने आखिरी मैच में हांगकांग को 13-0 से हराया है। भारत से दीप ग्रेस इक्का, दीपिका और वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा संगीता कुमारी ने 2 गोल किए जबकि नवनीत कौर और मोनिका ने 1-1 गोल करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। Asian Games 2023 : वंदना कटारिया ने (दूसरा, 16वां और 48वां मिनट), दीपिका ने (4, 52वां और 54वां मिनट), मोनिका ने (सातवां), दीप ग्रेस एक्का ने…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Maharashtra Hospital Death Update : महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में देर रात सात और मरीजों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे बताए जा रहे हैं। बीते दिन खबर आई थी कि अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। 48 घंटों के बाद शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इन 31 मरीजों में से 16 बच्चे थे। इसके बाद से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। Maharashtra Hospital Death Update : महाराष्ट्र के मराठवाडा क्षेत्र के दूसरे प्रमुख सरकारी अस्पताल में इतनी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Ram Setu Case in SC : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। राम सेतु, जिसे एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, कहा जाता है यह तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर पंबन द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच स्थित है। Ram Setu Case in SC : यह याचिका हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपने अध्यक्ष अशोक पांडे के माध्यम से दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आखिर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Registration of non-EV two-wheelers closed : पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद होने वाला है। ऐसा अगले हफ्ते से होगा क्योंकि 2022 में लाई गई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के मुताबिक इस वर्ष सिर्फ 12076 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन होना है। उनमें से अब तक 11500 से अधिक रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे। Registration of non-EV two-wheelers closed : चंडीगढ़ में अगस्त महीने में हाइब्रिड वाहनों की बिक्री इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में 113 फीसदी ज्यादा रही। आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 83 इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Gas Cylinder Price : पाकिस्तान में महंगाई रिकार्ड तोड़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसकी कीमत 3000 रुपये के पार चली गई है। वास्तव में पाकिस्तान ने बेलआउट पैकेज के तहत आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए सितंबर के महीने में फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया था, जिसके बाद देश में महंगाई चार महीने के बाद पहली बार बढ़ी है। Gas Cylinder Price : एक साल पहले के मुकाबले सितंबर 2023 में पाकिस्तान में ट्रांसपोर्ट प्राइसेज 31.26 पर्सेंट बढ़े हैं। फूड कॉस्ट 33.11 पर्सेंट बढ़ी है जबकि हाउसिंग, वाटर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Action on Newsclick : दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी समाचार पोर्टल के वित्त पोषण के स्रोतों की जांच के तहत कंपनी के परिसरों पर छापे मारे थे। विशेष प्रकोष्ठ केंद्रीय एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर छापे मार रहा है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने…
