भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): Mohan Yadav New MP CM : मोहन यादव को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आए थे, वहीं इसके आठ दिन बाद पार्टी आलाकमान ने उनका नाम फाइनल कर दिया है. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. उन्हें आरएसएस की भी पसंद माना जाता है. मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने थे. अगले पांच साल के लिए डॉ. मोहन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। Mohan Yadav New MP CM : मोहन यादव…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 12 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Dr. Bhimrao Ambedkar Death Anniversary Celebrated : एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के नेतृत्व अधीन भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को देश के महान सुधी विद्वानों के सिद्धांतों एवं आदर्शों से अवगत करवाना रहा। आयोजित प्रतियोगिताओं में एसएससी-1 एवं एसएससी-2 की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में तन्वी एवं अर्शदीप कौर ने सांझा रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और निबंध लेखन प्रतियोगिता में आशु (एसएससी-2, कामर्स) एवं सहज…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): PSEB 1st to 5th Class Datesheet : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड ने प्राईमरी स्कूलों की पहली से 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की डेट शीट जारी कर दी है। जारी हुई डेटशीट इस प्रकार हैः-
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Panchayat Election : पंजाब में अगले साल जनवरी 2024 में ग्राम पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इस संबंध में पंजाब चुनाव आयोग ने राज्य के डीसी कार्यालयों को नोटिस जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 7 जनवरी तक प्रकाशित की जानी चाहिए। आपको बता दें कि पहले 11 से 18 दिसंबर तक राज्य में ग्राम पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था। नई अधिसूचना के तहत मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन 20 दिसंबर तक तैयार करना होगा। Punjab Panchayat Election : इसके बाद ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में क्लेम और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Attack on Khalsa College Head : खालसा कालेज के प्रधान लक्ष्य कपिला पर कई हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर लक्ष्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। जानकारी देते हुए कोट किशन चंद मोहल्ला निवासी प्रधान लक्ष्य कपिला के पिता चंद्र शेखर ने बताया कि उनका बेटा शनिवार को कैंटीन के बाहर खड़ा था। इसी दौरान विनय तिवारी नाम का युवक अपने साथियों के साथ आया और लक्ष्य पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तीन हमलावर कॉलेज के अंदर आए थे तो 10 से…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): ASI and Lawyer Clashed in Hospital : सिविल अस्पताल में रविवार देर रात इलाज कराने पहुंचे एएसआई अधिकारी और वकील के बीच नोकझोंक हो गई। शुरुआती विवाद इलाज कराने को लेकर हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। साथ ही एएसआई की वर्दी भी फट गई और दोनों की पगड़ियां उतर गईं. इस दौरान सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद लोगों ने अस्पताल के चौकी इंचार्ज को सूचना दी। एएसआई राजिंदर सिंह ने कहा कि वह आरोपी की मेडिकल जांच कराने आए थे। कमरे में घुसते ही वहां मौजूद शख्स उनसे बहस करने लगा. वह नहीं जानता…
धर्म (वीकैंड रिपोर्ट): Mokshada Ekadashi 2023 : मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। मोक्षदा एकादशी साल 2023 की आखिरी एकादशी होगी। मोक्षदा एकादशी को हिंदुओं विशेषकर वैष्णवों या भगवान विष्णु के उपासकों के लिए एक शुभ दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण ने पवित्र भगवद गीता सुनाई थी। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ये एकादशी मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती है। इस साल मोक्षदा एकादशी की डेट को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां दूर करें। जानें मोक्षदा एकादशी…
Today Horoscope for 11 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप अपनी संपत्ति को लेकर किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): NRI Murder in Jalandhar : जालंधर के रामामंडी पर स्थित ढिल्लों रिज़ॉर्ट में गोली चोली है। वही, 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि एक रिश्तेदार ने बंदूक निकाली और दूसरे रिश्तेदार के सिर में गोली मार दी। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी एनआरआई दलजीत सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। दलजीत सिंह अमेरिकी नागरिक हैं। मृतक के भाई व मौके के चश्मदीद ने बताया कि हमलावर का नाम सुरजीत सिंह है और वह तरनतारण का ही निवासी है। NRI Murder in Jalandhar : जानकारी के मुताबिक डॉ.…
