Today Horoscope for 9 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का…
Author: Vandna Verma
ऊना (वीकैंड रिपोर्ट) : Shri Chintpurni 3D Model Memento : अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन डिजाईनिंग टेक्नोलॉजी कांगड़ा के निदेशक डॉ राहुल चंद्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी के थ्री डी स्मृति चिन्ह में मंदिर के गर्भगृह के प्रमाणिक स्वरूप को निफ्टि द्वारा उकारा गया है। इस हस्तशिलिप थ्री डी मॉडल में माता श्री चिंतपूर्णी की सभी आकृतियांे व वृति चित्रों का प्रमाणिक स्वरूप निफ्टि…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : International Conference on Bioinformatics 2023 : हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग बायोइन्फारमेटिक्स के विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह ने ब्रिसबेन आस्ट्रेलिया में आयोजित 22वीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑन बायोइन्फारमेटिक्स (इनकॉब 2023) में भाग लिया। यह कांफ्रेंस 12 से 16 नवंबर तक ब्रिसबेन के ट्रांसलेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट, क्वीनसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालिजी में आयोजित की गई जिसमें डॉ. हरप्रीत ने मलेरिया ड्रग डिस्कवरी के क्षेत्र में अपना रिसर्च कार्य प्रस्तुत किया। यह रिसर्च कार्य यूएई सरकार द्वारा फंड किए गए रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसे 43 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त है तथा डॉ. हरप्रीत इस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Police Station staff Transfer : थाना रामा मंडी के एसएचऔ द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने बड़ा कदम उठाते हुए थानो में तैनात निचले लेवल के पुलिस मुलाजिमों को भी बदल दिया है। इस सूची में शहर के कई थानों में तैनात एएसआई व कांस्टेबल शामिल है। Police Station staff Transfer : कमिश्नर स्वपन शर्मा का यह कदम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर उठाया गया बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में आने वाले समय में कई और तबादले देखने को मिल सकते हैं।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): BJP Announces Observers List : भाजपा ने 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में मिली जीत के बाद आज यानी शुक्रवार को तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने इन जीते हुए राज्यों में मुख्यमंत्रियों के चयन में सहायता के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित नौ पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। BJP Announces Observers List : राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)-Hunger strike ends : पटियाला जेल में लंबे समय से बंद बलवंत सिंह राजोआना ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। राजोआना से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह, श्री केसगढ साहिब के जत्थेदार सुलतान सिंह, एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर धामी ने मुलाकात की। मुलाकात के दाैरान राजोआना ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। Hunger strike ends : उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या मामले में फांसी की सजा पा चुके राजोआना ने पांच दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबों की आपात…
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)-K Chandrashekhar Rao injury : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बृहस्पतिवार रात गिरने के बाद यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हड्डी टूटने की आशंका है। केसीआर के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। K Chandrashekhar Rao injury : तेलंगाना बीआरएस एमएलसी के कविता ने ट्वीट कर बताया कि बीआरएस सुप्रीमो को मामूली चोट लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। लोगों के समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केसीआर के जल्द ठीक…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Hawan in Baghlamukhi Dhaam… मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में मां बगलामुखी जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज की देख-रेख में हुआ। सर्व प्रथम मुख्य यजमान डीएमए के चेयरमैन एवं वीकैंड रिपोर्ट के मुख्य संपादक प्रदीप वर्मा से सपरिवार वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों ने आए हुए सभी भक्तों से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई। मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- HC Imposed Fine On Election Commissioner : अदालत के आदेशों के बावजूद पंचायती चुनाव संबंधी ठोस जवाब न देने पर पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मानहानि याचिका पर सुनवाई के दाैरान 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने मुख्य चुनाव आय़ुक्त को एक सप्ताह का समय देते हुए स्पष्ट किया कि अगर प्रोग्राम के बारे में जानकारी न दी गई तो सख्त कार्रवाई हो सकती है। HC Imposed Fine On Election Commissioner : उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कोर्ट के आदेशों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Mahua Moitra Cash For Query Case : संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इससे पहले महुआ मोइत्रा मामले में आचार समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। इसमें महुआ की लोकसभा सदस्यता छीनने की सिफारिश की गई है। Mahua Moitra Cash For Query Case : लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संसद से बाहर चली गईं। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक यह नहीं मिला है। मुझे लंच करने दो और वापस आने दो। जो भी होना है, दोपहर…
