

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Naveen Polishetty Accident : दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ के ‘एसिड’ यानि मशहूर एक्टर और राइटर नवीन पॉली शेट्टी अमेरिका में दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाथ में फ्रैक्चर के अलावा कई चोटें भी आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब नवीन पॉलशेट्टी अमेरिका के डलास की सड़कों पर बाइक राइडिंग कर रहे थे, तो उस दौरान ही उनकी मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़े। गिरने की वजह से उन्हें शरीर में कई चोटें आई हैं। जिसके बाद अमेरिका के ही एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। नवीन ने अभी तक अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Naveen Polishetty Accident : नवीन मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं और उन्होंने साल 2019 में फिल्म एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया से अपनी शुरुआत की। फिल्म के लिए पुरस्कार जीतने के बाद, उन्हें उसी वर्ष सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म छिछोरे में देखा गया। इस फिल्म में भी नवीन के अभिनय को खूब सराहना मिली थी। लोगों ने उन्हें और कई फिल्मों में देखने की इच्छा जताई थी। अब इस खबर ने अभिनेता के फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


