जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Tanker Drivers Strike : सिविल और पुलिस प्रशासन के प्रयत्नों से, तेल टैंकर ऑपरेटरों ने मंगलवार शाम को अपनी हड़ताल खत्म कर दी, जिससे जिले में ईंधन स्पलाई फिर से शुरू हो गई है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सिविल और पुलिस अधिकारियों ने सुच्ची पिंड में इंडियन आयल कार्पोरेशन के डिपो में हड़ताली आपरेटरों के साथ कई बैठकें की। Tanker Drivers Strike : सीनियर अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार के अधिकारियों के सामने रखा गया है और…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : DC statement on Petrol and Diesel : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने मंगलवार को कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की स्पलाई को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की स्पलाई सुनिश्चित की जाएगी और लोगों को किसी भी घबराहट में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय परिसर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित तेल कंपनियों के डिपो प्रमुखों के साथ बैठक की। DC statement on Petrol…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Truck Driver Strike : हिट एंड रन कानून में सजा को सख्त किए जाने के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल जारी है। कई पेट्रोल पंप स्टेशनों पर ईंधन ख़त्म हो गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। पेट्रोल पंप पर No Petrol No Diesel के बोर्ड लग गए है, जिससे, हड़ताल के चंद घंटों मे हालात बिगड़ने लगे है। वहीं राज्य भर में 35 प्रतिशत बस पेट्रोल न मिलने के कारण बंद हो गई है। पेट्रोल-डीजल पंप ड्राई होने के कगार पर पहुंच गए है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खत्म होने से स्कूल बसों,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Fifth Day CATC Camp : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में कर्नल एम.एस. सचदेव, कमांडिंग ऑफिसर 2 पीबी गल्र्स बटालियन और प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित दस दिवसीय एन.सी.सी. वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के पांचवें दिन का शुभारंभ नववर्ष की शुभकामनाओं सहित प्रभु प्रार्थना से किया गया। एडम् ऑफिसर मेजर अमनप्रीत कौर ने बताया कि इस दिन की शुरूआत पी.टी. एवं ड्रिल के साथ की गई। इसके बाद पी.एल. स्टाफ द्वारा .22 राइफल को पकडऩे एवं मैप रीडिंग तथा फील्ड क्राफट तथा बैटल क्राफट पर संभाषण का आयोजन किया गया। इस उपरान्त अस्सिटैंट एन.सी.सी.…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Strike Effects : पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बाद अब घरेलू और कमर्शियल गैस की सप्लाई को लेकर हाहाकार मचनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों की रिफाइनरी से सप्लाई नहीं मिलने के कारण एजेंसियों के हालात बिगड़ने शुरू हो गए है। वहीं सुबह से पेट्रोल-डीजल को लेकर राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Strike Effects : ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि इस कानून के बाद देश में कोई भी व्यक्ति ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी नहीं करेगा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Thermocol Factory Fire : जालंधर के संगल सोहल गांव के पास सोमवार देर रात थर्माकोल बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक घंटे से आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Thermocol Factory Fire : बताया जा रहा है की घटना के दौरान फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने से फैक्ट्री का सामान जलकर…
जापान (वीकैंड रिपोर्ट) : Japan Earthquake : जापान के पश्चिमी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं एक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई. समुद्र में ऊंची लहरें उठने के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी तटीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। और लोगों को यहां से बाहर निकाला जा रहा है। सिलसिलेवार भूकंपीय गतिविधियों के बाद 34,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। कई प्रमुख राजमार्ग बंद करने पड़े हैं, भूकंप के कारण सड़कों में बड़ी दारारें पड़ गई हैं। स्थानीय सरकार के अनुसार, कम…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Truck Drivers Strike : ट्रक व बस ऑपरेटरों को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में तेल टैंकर यूनियनों के ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने लगा है। यदि आज शाम तक हड़ताल खत्म न हुई तो प्रदेश के आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप सूख जाएंगे। वहीं पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। लोगों में पेट्रोल व डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसका असर सोमवार रात को दिखना शुरू हो गया। कई पेट्रोल पंपों पर…
Today Horoscope for 2 January 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा नहीं तो आपके किसी मित्र के कारण परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं। साल के दूसरे दिन आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए,…
अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट) : Ram Temple Threat : श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताने वाले एक आरोपी ने ई-मेल के जरिए ये धमकी दी है, जिसे भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया है। इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के साथ एटीएस को प्रकरण की जांच में लगाया गया है और ई-मेल करने वाले को ट्रेस किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय किसान मंच और राष्ट्रीय गौ…
