नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Call Forwarding Scam : दूरसंचार विभाग ने गुरुवार को उपयोगकर्ताओं को गलत इरादे से किये जाने वाले फोन कॉल को लेकर आगाह किया। इसमें देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को नए तरीके को लेकर अलर्ट किया गया है। दूरसंचार विभाग ने लोगों के ऐसे इनकमिंग कॉल से अलर्ट रहने को कहा है, जिसमें आपको ‘स्टार 401 हैशटैग’ (*401#) डायल करने के बाद किसी अनजान नंबर पर फोन करने को कहा जाता है। इससे स्कैमर्स को सभी संबंधित यूजर्स के ‘इनकमिंग कॉल’ एक्सेस करने की अनुमति मिल जाती है और इसका उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : SecureEyes Cyber Security : बेंगलुरु स्थित एक अग्रणी साइबर सुरक्षा फर्म.सिक्योरआईज , फरवरी 2024 बैच के लिए अपने अत्यधिक मांग वाले साइबर सुरक्षा प्रमाणन कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा करते हुए उत्साहित है। SecureEyes Cyber Security : सीटीओ और सिक्योरआईज की सह-संस्थापक सीमांता पटनायक उस महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती हैं जो साइबर सुरक्षा पेशेवर प्रगति और सुरक्षा के माहौल को बढ़ावा देने में निभाते हैं। पटनायक ने कहा, “असुरक्षित माहौल में प्रगति नहीं हो सकती। साइबर सुरक्षा पेशेवर व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारों की भावनात्मक और शारीरिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह एक बड़ा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): History Of Makar Sankranti Khichdi : मकर संक्रान्ति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति पर हर जगह की अपनी एक अलग परंपरा होती है। इस त्योहार में खिचड़ी खाई जाती है और दान दिया जाता है।…
Today Horoscope for 12 January 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें प्लानिंग करके जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी नए काम में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे,…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) : Govt School Uniform Update : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थी बालों में जेल, हाथों में नेल पॉलिश, शरीर पर टैटू और खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहनकर नहीं आ सकेंगे। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची एड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक लगाई है। छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना और लंबे बाल होने पर दो चोटी बनाना अनिवार्य होगा। Govt School Uniform Update : बता दें यदि स्कूल शर्ट-स्कर्ट चुनते हैं तो शर्ट के कॉलर सफारी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jyoti Nooran And Father Gulshan Controversy : पंजाब की सूफी गायिका ज्योति नूरां का पिता गुलशन मीर से निजी विवाद चल रहा था, जिसे पिता मीर ने समाप्त किया। पिता गुलशन मीर आज अपनी बेटी ज्योति नूरां से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पिता गुलशन मीर ने ज्योति नूरां की गलतियों को माफ करते हुए उसे गला लगा लिया। इस दौरान पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने मतभेद खत्म होने की बात कही है। गुलशन मीर ने कहा कि बच्चे तो पंछियों की तरह होते हैं। गलतियां हो जाती हैं। शाम को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jalandhar Sub Inspector Dead : जालंधर में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर रूरल में CIA विंग में तैनात 50 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में भूपिंदर सिंह की हुई मौत की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को मॉर्चुरी में रखवा पोस्टमॉर्टम की प्रकिया को शुरू करवा दिया है। बताया जा रहा है कि थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ते इलाके सीआईए स्टाफ देहाती पुलिस के कार्यालय के बाहर बनी पार्किंग में अपनी कार में…
अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट) : Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में BJP के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। आलोक कुमार के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी अपनी बढ़ती उम्र के कारण सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन वे 22 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल होंगे। आलोक कुमार ने कहा, ”हमें प्रसन्नता है कि 96 साल की आयु में और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : NIA Raid on Moosewala Murder Shooter : हरियाणा और पंजाब में गुरुवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। NIA टीम सोनीपत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर पहुंची। उनके घर खंगालने के साथ परिवार वालों से पूछताछ की। झज्जर और पलवल में भी NIA ने छापेमारी की है। इसके साथ पंजाब में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर भी NIA की टीम पहुंची। पंजाबी सिंगर को गोलियां मारने वाला शूटर अंकित सोनीपत के गांव सेरसा और प्रियव्रत फौजी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी यानी लोहड़ी तक कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। शीतलहर चलने से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं घनी धुंध के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट लेट हुईं। इसके साथ 4 ट्रेनों पर भी असर दिखा। Punjab Weather Update : अमृतसर का अधिकतम तापमान बुधवार को 9.8 डिग्री दर्ज…
