जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Induction Programme : डीएवी कॉलेज, जालंधर में पीजी गणित विभाग ने हाल ही में एमएससी (गणित) बीएससी (एनएम/सीएससी) और बीसीए के नए छात्रों के लिए एक इन्डक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य नए छात्रों के कॉलेज व भविष्य की शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने डीएवी कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को साझा करते हुए उत्कृष्टता को एक आदत बनाने के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपने सभी प्रयासों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ राजेश कुमार ने सह-पाठ्यचर्या…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Online Jamabandi : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमाबंदियों को डिजिटाइज करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन संबंधी चल रहे कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जमाबंदियों को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को और तेज किया जाए। उन्होंने जमाबंदियों को जल्द से जल्द लाइव करने के निर्देश भी दिए। उप मंडल मैजिस्ट्रेट को अपने अधीन तहसीलों और उप तहसीलों की नियमित जांच…
Today Horoscope for 3 August 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को भी मिल सकती है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Ex Minister Bharat Bhushan on Remand : पंजाब के पूर्व फूड सप्लाई मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु आज जालंधर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र पाल सिंगल की अदालत में पेश हुए। जानकारी के मुताबिक, आशु को पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा गया था. भारत भूषण आशु से कल जालंधर ईडी दफ्तर में आठ घंटे तक पूछताछ की गई और फिर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आशु पर कांग्रेस सरकार में फूड सप्लाई रहने के दौरान 2,000 करोड़ रुपये के टेंडर धोखाधड़ी का आरोप है। तब…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Officers Transferred in Punjab : पंजाब में 14 एसएसपी समेत 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 24 आईपीएस अधिकारियों और 4 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। तरनतारन, मोगा, मानसा, मोहाली, खन्ना, मुक्तसर, बठिंडा, पटियाला, जालंधर रूरल, अमृतसर रूरल, मलेरकोटला, पठानकोट और फाजिल्का के SSP को बदल दिया गया है। Officers Transferred in Punjab : देखें लिस्ट
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Froud Treval Agent : कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप सीआईए पुलिस ने वीजा हाउस के मालिक सुरिंदर सहगल उर्फ कन्हैया सहगल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को कन्हैया सहगल और उनकी टीम के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने वाले कई शिकायतकर्ताओं को एफआईआर में गवाह के तौर पर हिरासत में लिया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस तलाश कर रही है. सुरिंदर सहगल…
उत्तराखंड (वीकैंड रिपोर्ट) : Kedarnath Landslide : उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है और बड़ी संख्या में ज्यादा लोग फंसे हैं। राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते NDRF की 12 और SDRF की 60 टीमें तैनात की गई हैं। धाम में फंसे लगभग 1000 लोगों को हेलिकॉप्टर से निकाला जाएगा। पैदल मार्ग पर सुबह से रेस्क्यू अभियान फिर शुरू हो गया है। भीमबली और लिनचोली से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Wayanad landslides : वायनाड हादसा: चार दिन बाद मलबे…
वायनाड (वीकैंड रिपोर्ट) : Wayanad landslides : केरल के वायनाड में मलबे में दबे पाए जाने के 98 घंटे बाद चार लोग जीवित पाए गए। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। इस हादसे से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव अभियान में जुटे बचावकर्मियों को अब तक केवल 195 शव ही मिले हैं। इसके अलावा 105 लोगों के शरीर के अंग मिले, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हुई। Wayanad landslides : बता दें कि सेना, नौसेना और वायुसेना समेत 40 बचाव दल लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Dr. Sareen Honoured by Punjab Govt : हंसराज महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित किया गया। यह सम्मान नैक में ए++ ग्रेड लेने व संस्थान के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उच्च शिक्षा व भाषा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस उपस्थित थे। जीएनडीयू ने एपैक न्यूज के सहयोग से आयोजित इस समारोह में एचएमवी को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया। Dr. Sareen Honoured by Punjab Govt : प्राचार्या प्रो. डॉ.…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Enhancing Academic Writing Skills : डीएवी कॉलेज जालंधर ने डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के तत्वावधान में अकादमिक लेखन कौशल को बढ़ाने पर केंद्रित एक संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का आयोजन किया। कॉलेज के अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों को शोध पत्र लेखन, परियोजना प्रस्ताव विकास और शोध परियोजनाओं की उन्नत तकनीकों से लैस करना था। एफडीपी के रिसोर्स पर्सन जीएनडीयू अमृतसर के सीनेट सदस्य व विभागाध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी डॉ. पी.के. पती थे। डॉ. पती के सत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र तैयार करने और आकर्षक परियोजना प्रस्ताव विकसित…
