अजनाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Heroin worth Rs 17.5 crore and 2 pistols recovered…. डी.एस.पी. अजनाला गुरविंदर सिंह औलख के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने 17.50 करोड़ रुपये की हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस जिला अमृतसर देहाती के एस.एस.पी चरणजीत सिंह सोहल आज अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इस मामले को लेकर और खुलासे करेंगे। बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी। अब पुलिस यह जांच में जुटी है कि आखिरकार ये पिस्ताैलें और हेरोइन…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- NIA will investigate Manipur violence… राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मणिपुर में हिंसा से संबंधित तीन मामलों को अपने हाथ में ले लिया है, जिसमें जानमाल की हानि हुई और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हुई। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद एजेंसी ने इन मामलों को मणिपुर पुलिस से अपने हाथ में ले लिया है। यह खबर तब सामने आई है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव में अपनी सभी रैलियां रद्द कर दी थीं और दिल्ली लौट गए थे। उन्होंने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और शीर्ष…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Rajoana mercy petition should be considered in two weeks… सुप्रीम कोर्ट ने भारत के राष्ट्रपति के सचिव से अपील की है कि वह मौत की सजा पाए कैदी बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका दो सप्ताह के भीतर राष्ट्रपति के समक्ष रखें और इस पर विचार करने का अनुरोध किया जाए। राजोआना को 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। दरअसल घटना 31 अगस्त 1995 की है जब मुख्यमंत्री बेअंत सिंह रोज की तरह सचिवालय में थे। वह किसी काम से बाहर निकल रहे थे।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Notice to Charanjit Channi… पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी नए विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अपने नोटिस में चन्नी से जवाब मांगा है और इस बात पर अफसोस जताया है कि हर बार उनके द्वारा महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चरणजीत चन्नी तब विवादों में फंसे थे जब बीबी जागीर कौर की ठोडी को हाथ लगाया था।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- School bus met with an accident in Jalandhar… जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में कुछ बच्चे भी सवार थे। हालांकि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चों को स्कूल ले जा रही एक निजी स्कूल बस को घने कोहरे के कारण एक के बाद एक तीन गाड़ियों ने टक्कर मार दी। इस हादसे से बच्चे काफी परेशान हो गए। हालांकि किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। बताया जाता है कि कोहरे के कारण यह हादसा पेश आय़ा। उधर, जालंधर कुंज के पास…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Stock market … आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 156.72 अंक गिरकर 77,423.59 पर पहुंचा। निफ्टी 64.25 अंक गिरकर 23,468.45 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 84.38 पर पहुंचा। धीरे-धीरे सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी भी 23400 से नीचे आ गया। सोमवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में गिरावट देखी गई, क्योंकि आय में कमी और विदेशी पूंजी निकासी की चिंता थी, जबकि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की ओर से ब्याज दरों में कटौती में कमी के संकेत ने भी धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह दिल्ली के 32 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार रहा, जोकि बताता है कि हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर GRAP-4 के नियमों को लागू कर दिया गया है। दिल्ली में ग्रेप-4 लागू होने पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा दिल्ली में 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूलों को बंद कर…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder in Amritsar… वर्तमान में रिश्तों में दरारें पड़ने का सिलसिला हत्या जैसी वारदातों तक पहुंच गया है। हर रोज कोई न कोई ऐसी वारदात हमारे सामने आ ही जाती है जिसे देखकर मन क्राैंध उठता है। अब पंजाब में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर दी। गांव पंडोरी वड़ैच में एक व्यक्ति ने अपनी बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका और आरोपी के बेटे ने नाै माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Kailash Gehlot may join BJP today… आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह 12.30 बजे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 को पहली बार दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप शपथ ली थी। उसके बाद वह लगातार तीन बाद मंत्री बनाए गए। बता दें कि कैलाश गहलोत ने AAP पर बड़ा आरोप लगाते…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Jalandhar… आज घने कोहरे के कारण जालंधर कुंज के सामने तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी एक बस, ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ठंडा होने लगा है। Accident in Jalandhar… मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा। पंजाब में आज…
