

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)– School bus met with an accident in Jalandhar… जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में कुछ बच्चे भी सवार थे। हालांकि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चों को स्कूल ले जा रही एक निजी स्कूल बस को घने कोहरे के कारण एक के बाद एक तीन गाड़ियों ने टक्कर मार दी। इस हादसे से बच्चे काफी परेशान हो गए।
हालांकि किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। बताया जाता है कि कोहरे के कारण यह हादसा पेश आय़ा। उधर, जालंधर कुंज के पास भी एक हादसा हुआ है। वहां तीन वाहनों की टक्कर की खबर है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


