लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट)- Terrorist attack in Pakistan… पाकिस्तान में ताजा आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 10 सैनिकों की मौत हो गई है। यह आत्मघाती हमला उस वक्त हुआ, जब एक आतंकी ने सेना की चेकपोस्ट के पास खुद के वाहन को विस्फोटक से उड़ा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की उत्तर पश्चिम सीमा पर स्थित प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में एक आतंकी ने सेना की चेकपोस्ट के पास अपने विस्फोटक लदे वाहन में धमाका कर दिया, जिसकी चपेट में आकर 10 सैनिकों की मौत हो गई। आत्मघाती हमले के बाद अन्य आतंकियों ने पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर गोलीबारी…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing in Jalandhar Maqsudan : जालंधर के थाना मकसूदां इलाके से गोलीबारी का मामला सामने आया है, जहां जिम के बाहर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान लोगों में दहशत का माहौल है। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। Firing in Jalandhar Maqsudan : बताया जाता है कि वारदात के बाद अफरातफरी मच गई। अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों तरफ से कितने व्यक्ति आए थे और इन्होंने हथियार पकड़े हुए थे। हथियारों के लाइसेंसी होने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Voting begins in four assembly seats of Punjab… पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान शुरू हो गया है। गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी) और बरनाला पर उपचुनाव हो रहे हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों में से गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल पहले कांग्रेस के पास थी और बरनाला सीट आप के पास थी। चारों विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 696,316 है और कुल 831 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हलका डेरा बाबा नानक पर उप चुनावों के चलते बुधवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के दौरान सुबह-सुबह कांग्रेस और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Are you also troubled by constipation… कब्ज की समस्या एक आम समस्या है, जिसका सामना लगभग हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी करता है। कब्ज से निजात पाने के लिए बाजार में कई दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू उपचार ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी माने जाते हैं। कब्ज से निजात के घरेलू उपायः 1. अलसी के बीज फायदे: अलसी के बीज में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने और मल को सॉफ्ट करने में मदद करता है। यह पेट की सफाई में भी मददगार होता है और कब्ज की समस्या को…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)-Himachal Bhawan will be confiscated… दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिल्लीस्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश जारी किया, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगभग 150 करोड़ रुपये का बिजली बकाया भुगतान करने में विफल रही है। अदालत ने विद्युत विभाग के प्रधान सचिव को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने के लिए तथ्य-जांच करने का भी निर्देश दिया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 15 दिन के अंदर जांच पूरी करने के लिए कहा है. साथ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Jobs in Europe – जर्मनी में अभी 13.40 लाख नौकरियां खाली हैं। ये नौकरियां अलग-अलग सेक्टर्स में हैं और जहां काम करने के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। नियमों को आसान बनाने के बाद भी विदेशी कामगार बड़ी संख्या में जर्मनी आने के लिए प्रोत्साहित नहीं हुए हैं। Jobs in Europe यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, पिछले कुछ सालों में जर्मनी की तरक्की धीमी रही है। जर्मनी की तरफ से जो प्रोफेशनल वीजा दिया जा रहा है, उसका फायदा भारतीयों को भी मिलने वाला है। Jobs in Europe भारतीयों के लिए वीजा…
जगरांव (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime in Punjab… शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले शैलर उद्योग और आढ़त व्यवसाय से जुड़े एक परिवार से बदमाश द्वारा घर में पत्र डालकर तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के पास जगराओं के पास कई अलग-अलग शैलर हैं और दाना मंडी के अंदर भी उनकी एक दुकान है। पीड़ित ने अपने घर पर बदमाशों द्वारा फेंके गए पत्र का जिक्र करते हुए पुलिस जिला लुधियाना देहाती में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर मामले की जांच सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर किकर सिंह को दी गई है। इंस्पेक्टर किकर…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Rahul Gandhi in Amritsar… कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शीश नवाने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस दाैरान एक महिला श्रद्धालु खासी नाराज दिखीं। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि राहुल गांधी को खास ट्रीटमेंट दिए जाने से वे गुस्सा हैं। उनका कहना था कि गुरु घर में आम आदमी की तरह आना और माथा टेकना चाहिए। इस दाैरान लोग उन्हें शांत करते दिखाई दिए। महिला ने गुस्से में कहा कि क्या राहुल गांधी गुरु नानक देव जी से बड़े हैं? सिक्योरिटी को आना ही था तो केवल चार लोगों के साथ भी आ सकते थे। इस पूरे मामले…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Bomb threat to Prayagraj Railway Station… प्रयागराज रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में वाद दायर करने वाले आशुतोष पांडे के वॉट्सऐप पर धमकी भरा वॉइस काल रात 1ः30 से 1ः40 के बीच आई है। बता दें कि आज शादी ईदगाह मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। आशुतोष पांडे के पास 6 वाॅइस मैसेज आए हैं। इसके बाद आशुतोष पांडे को वाॅट्सऐप काॅल करके भी धमकी दी गई। आशुतोष श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाहर मामले…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Stock market… आज निवेशकों के चेहरों पर फिर से राैनक लाैट आई है। शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.30%) से ज्यादा की बढ़त के साथ 78,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक (1.29%) से ज्यादा की तेजी है, ये 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में बढ़त और सिर्फ 3 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज ऑटो, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। M&M…
