प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi reached Maha Kumbh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी और कुछ साधु संत भी उनके साथ हैं। मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से बोट से संगम पहुंचे। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी आज प्रयागराज में डुबकी लगाई। इस दाैरान उन्होंने कहा कि “आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं और यहां मुझे…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Holi News : इस साल होली 14 मार्च को है, लेकिन इस साल होली पर चंद्रग्रहण का साया मंडरा रहा है, जिसके कारण लोग थोड़ा चिंतित हैं कि आखिर रंगों के इस पर्व को कैसे मनाया जाएगा। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 27 मिनट से उप छाया ग्रहण शुरू होगा। सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक आंशिक हो जाएगा और सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में समाप्त हो जाएगा। 14 मार्च को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : राज्य में अपराध को काबू में रखने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि जिस भी क्षेत्र में कोई बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के संबंधित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आज यहां पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध को काबू में रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस देश की सबसे बेहतरीन बलों में से एक है और देश…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious news : शिरोमणि पंथ अकाली दशमेश तरना दल, पांचवां निशान मिसल 1300 घुड़सवार बाबा बीर सिंह जी रंगरेटा चलदी वाहीर चक्रवर्ती निहंग सिंह महान शहीद चरमज्ञानी महाबली बहादुर जनरल बाबा बीर सिंह जी रंगरेटा जी के 260वें शहीदी दिवस को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। Religious news : यह पवित्र आयोजन शुक्रवार, 7 फरवरी को बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। सचखंड निवासी जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह जी और जत्थेदार बाबा बलकार सिंह जी के नेतृत्व में 1124 मलाणा नाद को समर्पित यह आयोजन निहंग सिंहों की अवतारवादी परंपराओं…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Ban on eating non-veg : तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक बयान से जनता को चौंकाया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) की पैरवी की है और कहा है कि इसे देश भर में लागू किया जाना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने उत्तराखंड में लागू हुए समान नागरिक संहिता की भी तारीफ की है। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना प्रथम दृष्टया में सराहनीय है। देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए और मुझे यकीन है कि हर कोई मेरी बात से सहमत होगा। लेकिन इसमें कई बारीकियां…
बेंगलुरु (वीकैंड रिपोर्ट): Crime News : छोटी सी उम्र से चोरी शुरू करने वाले चोर ने देशभर में चोरियां की। आरोपी का नाम पंचाक्षरी एस स्वामी है। पुलिस ने खुलासा किया है कि स्वामी ने चोरी से इकट्ठा हुए रुपयों से तीन करोड़ रुपये मूल्य का घर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया। जोकि एक अभिनेत्री है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूलरूप से महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है। स्वामी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह बेंगलुरु में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित स्वामी ने करीब 150-200 घरों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi Voting : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन II स्थित MCD प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि अधिक से अधिक लोग आएं और मतदान करें। सरकार जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए है, इसलिए आपको स्वयं निर्णय लेना चाहिए और आकर मतदान करना चाहिए। मेरा मानना…
फतेहपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Train Accident : मंगलवार सुबह रेल ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी को दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसे के बाद अप लाइन बाधित है। DFCCIL ट्रैक पर सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी पहली मालगाड़ी को पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कोयला ट्रैक पर फैल गया। इस घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है, कई ट्रेनों को रोका गया है और कुछ के रूट बदल दिए…
Terrible accident with school bus गोराया (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : गोराया में एक स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके कारण स्कूल बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस टक्कर के बाद एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए। लोगों ने दुर्घटना की सूचना गोराया पुलिस थाने को दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारी ए.एस.आई. सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर गए तो ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ट्रक से बाहर निकाला गया। ट्रक चालक…
Orientation Program for children seeking admission to Innocent Hearts School Nursery जालंधऱ (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में वर्ष 2025-26 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-प्राइमरी के इंचार्जों द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों की जानकारी दी। बच्चों को टेंपरेरी आई कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में डॉ. आभा अरोड़ा ने माता-पिता के साथ ‘गुड पेरेंटिंग’ टिप्स साझा किए, जो उनके बच्चों की परवरिश के लिए मददगार साबित होंगे।…
