

प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)– PM Modi reached Maha Kumbh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी और कुछ साधु संत भी उनके साथ हैं। मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से बोट से संगम पहुंचे।
वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी आज प्रयागराज में डुबकी लगाई। इस दाैरान उन्होंने कहा कि “आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं और यहां मुझे किसी बड़े त्यौहार की अनुभूति हो रही है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं आज यहां आई… मुझे इस बात की खुशी है कि सब लोगों में इतना विश्वास है और सभी इतनी आस्था के साथ यहां पर आए हैं… उत्तर प्रदेश सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की है और इनती अच्छी व्यवस्था की है…।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


