

फतेहपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Train Accident : मंगलवार सुबह रेल ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी को दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसे के बाद अप लाइन बाधित है। DFCCIL ट्रैक पर सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी पहली मालगाड़ी को पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कोयला ट्रैक पर फैल गया। इस घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है, कई ट्रेनों को रोका गया है और कुछ के रूट बदल दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे DFC यानी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुई। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। ऐसे में यात्री ट्रेनों पर घटना का असर नहीं हुआ। रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


