>>Join WhatsApp Channel Join>Facebook
Author: Vandna Verma
>>Join WhatsApp Channel Join>Facebook
>>Join WhatsApp Channel Join>Facebook
कैलगरी (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada Police Action Punjabi Boys : कनाडा के कैलगरी शहर में दक्षिण एशियाई समुदाय से जुड़े जबरन वसूली (Extortion) और फायरिंग मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कैलगरी पुलिस ने 15 आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए बताया कि इस पूरे नेटवर्क में 16 लोगों को नामजद किया गया है, जिनके खिलाफ कुल 56 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, नामजद सभी आरोपी पंजाब मूल के हैं और कनाडा में स्टूडेंट या वर्क वीजा पर रह रहे…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 9 Sep Rashifal 2026 : 9 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वृषभ राशि वालों को विवादों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है, जबकि मिथुन राशि के जातकों की संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। वहीं सिंह राशि के लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलने के साथ…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Dhanteras 2026 : साल 2026 में धनतेरस का पावन पर्व शुक्रवार, 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन से दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है। धनतेरस 2026 कब है? पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे समाप्त होगी। हालांकि त्रयोदशी…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- PSEB Rechecking Revaluation 2026 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने जुलाई 2026 में आयोजित सप्लीमेंट्री (री-अपीयर/कंपार्टमेंट), अतिरिक्त विषय और वोकेशनल विषयों की परीक्षाओं के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। 12वीं कक्षा का परिणाम 25 अगस्त 2026 और 10वीं कक्षा का परिणाम 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। अब बोर्ड ने उन विद्यार्थियों को राहत दी है जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं। ऐसे छात्र री-चेकिंग (Re-Checking) या री-इवैल्यूएशन (Re-Evaluation) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, आवेदन और फीस…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP Punjab Election Campaign 2027 : पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए पार्टी ने सितंबर और अक्टूबर में अपने शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम पंजाब में आयोजित करने की रणनीति बनाई है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में पंजाब का तीन दिवसीय दौरा कर सकते हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्टी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को अहम खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी सोने की कीमत में 1,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। सोमवार को इसकी कीमत 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Assembly Election 2027 : जनगणना 2027 की प्रक्रिया में किए गए बदलावों के बाद पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों की संभावित समय-सीमा को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 के दौरान कराए जा सकते हैं। इन राज्यों में सबसे पहले मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके बाद गोवा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च, पंजाब का 16 मार्च और उत्तराखंड का 18 मार्च 2027 को खत्म…
