





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Ashok Mittal Statement for LPU Controversy : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में हुए विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर अशोक मित्तल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पंजाब और उसकी अर्थव्यवस्था के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
‘बाहरी राज्यों के छात्र पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़’
अशोक मित्तल ने कहा कि पंजाब के बाहर से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन छात्रों की वजह से हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। पीजी, किराए के मकान, परिवहन, खान-पान और छोटे कारोबार भी इन्हीं छात्रों पर काफी हद तक निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
Ashok Mittal Statement for LPU Controversy : ‘सिर्फ दो यूनिवर्सिटियों को ही क्यों बनाया गया निशाना?’
LPU चांसलर ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे विवाद में केवल दो विशेष यूनिवर्सिटियों को ही निशाना क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
छात्रा से दुष्कर्म की खबर के बाद भड़का था विवाद
गौरतलब है कि शनिवार देर शाम यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की खबर सामने आने के बाद छात्रों में भारी रोष फैल गया था। बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान तोड़फोड़ और हंगामे की घटनाएं भी सामने आईं, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रहा है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


