वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम परवान चढ़ता दिख रहा है। एक तरफ ट्रंप भारत पर टैरिफ मिसाइल गिरा रहे हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर दो महीने में दूसरी बार अमेरिका का दौरा करने जा रहे हैं। जनरल असीम मुनीर यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिल्ला के विदाई समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं। मुनीर का पिछला वॉशिंगटन दौरा भारत के पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचा ध्वस्त करने के कुछ हफ्ते बाद हुआ था। यह पहली…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : स्मार्टफोन की डिमांड पूरी न करने पर नाबालिग पोते ने अपने दादा की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादा की हत्या की साजिश रची और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव में बीते 4 तारीख को रिटायर्ड फौजी रमापति पाण्डेय की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। मोबाइल फोन न दिलाने पर पोते और उसके एक दोस्त दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) – Cloud Burst in Shimla : रामपुर में भारी बारिश के चलते बीती रात को शांदल में स्लेटी खड्ड में बाढ़ आ गई। नाले में पानी बढ़ने से आसपास की रिहाइश में लोगों में दहशत फेल गई। बादल फटने के बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया। अभी तक किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से आम जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। किन्नौर जिले…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Cash scandal : सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस वर्मा ने जांच प्रक्रिया की वैधता को कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने एक जांच समिति की रिपोर्ट और तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश द्वारा उन्हें पद से हटाने की सिफारिश को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। आपको बता दें कि मार्च 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर आग लगाने के दौरान बड़ी मात्रा में आधे जले पैसे मिले। तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने तीन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – PM Modi In Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का विषय ‘सदाबहार क्रांति, जैव-सुख का मार्ग’ है, जो सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वर्गीय एमएस स्वामीनाथन ने खाद्य सुरक्षा को अपने जीवन का मिशन बना लिया था। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमएस स्वामीनाथन को कृषि विज्ञान में उनके अग्रणी कार्य के लिए व्यापक रूप से…
किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) (वीकैंड रिपोर्ट) – Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर ज़िले के सुदूरवर्ती किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान हुए एक दुखद हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल के एक तीर्थयात्री राजीब की कुंडू यात्रा मार्ग पर स्थित एक गुफा के पास ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई। एक अन्य तीर्थयात्री की पुरवानी गाँव से उतरते समय फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। लगातार भारी…
Today Horoscope for 7 Aug 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। व्यापार या कारोबार के क्षेत्र में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने कार्यों में पूर्ण एकाग्रता बनाए रखें, इससे सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल है – मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि, किसी की बातों पर अंधविश्वास न करें, सोच-समझकर ही विश्वास करें। संतान के भविष्य या करियर को लेकर आप किसी विश्वसनीय मित्र से सलाह-मशविरा कर…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) YouTuber Elvish Yadav relief from Supreme Court : यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ सांप के जहर से संबंधित आपराधिक कार्यवाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। एल्विश यादव ने इस मामले में आरोपपत्र और सुनवाई प्रक्रिया को चुनौती दी थी। एल्विश यादव ने अपनी याचिका में आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। YouTuber Elvish Yadav relief from Supreme Court : इससे पहले एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका…
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Situation of water release from Pong Dam : हिमाचल और पंजाब में भारी बारिश के कारण पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मानसून के मौसम में सभी बांधों का जलस्तर बढ़ जाता है और हम इस पर लगातार नज़र रख रहे हैं। Situation of water release from Pong Dam : ये शब्द होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैं सूचित करना चाहती हूँ कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन को सूचना मिली है कि पौंग बांध के फ्लड गेट खोलकर 19000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। मैं सभी को सचेत करना चाहती…
रांची (वीकैंड रिपोर्ट) – Rahul Gandhi gets bail : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा कोर्ट में पेश हुए। यह पेशी गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े एक मानहानि मामले में हुई है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके बाद वे कोर्ट से बाहर निकले। राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा नेता अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेस किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं…
