FASTag Annual Pass (वीकैंड रिपोर्ट): 15 अगस्त से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की। आपको बता दें कि ये पास निजी वाहन मालिकों को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल भुगतान से राहत देता है। जानकारी के अनुसार अगर उपभोक्ता 3,000 रुपये देता है तो एक साल में कुछ 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकता है। वहीं, लॉन्च के पहले ही कुछ दिनों में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने ये पास ले लिया है। साथ ही आपको पता होना चाहिए कि ये पास सिर्फ NHAI और केंद्र सरकार के टोल प्लाजा पर…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Dera Beas chief Baba Gurinder Singh Dhillon reached Jalandhar : डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए तैयार की जा रही राहत सामग्री का जायजा लिया। वह जालंधर के रहमतपुर में स्थित सत्संग भवन-3 में पहुंचे। जहां पर उन्होंने हजारों की गिनती में पहुंचे श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। वहीं पर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सामग्री पैक हो रही है जिसे उन्होंने जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से आ रही डिमांड को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की गई। जब उनके श्रद्धालुओं को पता लगा कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : स्व. पिता संजय कपूर की संपत्ति को लेकर उनकी तलाकशुदा पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह कुल संपत्ति 30 हजार करोड़ रुपए है। संजय की मां और उनकी पत्नी प्रिया के बीच संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब करिश्मा कपूर ने बड़ा कदम उठाया है। करिश्मा और उनके दोनों बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया कूपर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2025 की जो वसीयत प्रिया दिखा रही हैं वो फर्जी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Who is CP Radhakrishnan : राजग के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। सीपी राधाकृष्णन इस चुनाव में 452 वोट मिले हैं। उनके सामने विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुर्दशन रेड्डी को मैदान में उतारा था। रेड्डी को महज 300 वोट ही मिल पाए। हालांकि, संख्या बल एनडीए के हक़ में रहने की वजह से सीपी राधाकृष्णन का जीतना पहले से तय माना जा रहा था. लेकिन ऐसी भी अटकलें थी कि क्रॉस वोटिंग हो सकती है। सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। उनका जन्म…
एसएएस नगर (वीकैंड रिपोर्ट) – CM Bhagwant Mann will be discharged from hospital in a day or two : कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की सेहत में काफी सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वह यहीं बैठकर पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर भी नज़र रखे हुए हैं और अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए आईफोन 17 को लॉन्च कर दिया गया है। इस बार एपल ने आईफोन 16 की तुलना आईफोन 17 की इंटरनल स्टोरेज को दोगुना कर दिया है। भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। इसमें 256GB स्टोरेज बेस मॉडल के रूप में मिलेगा वहीं iPhone 17 Air को ज्यादा प्रीमियम लुक और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air लॉन्च करने के तुरंत बाद ऐपल ने पिछले साल…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) – Trump remembered India : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बार-बार यू टर्न लेने की आदत पड़ गई है। कभी भारत पर टैरिफ बम फोड़ने वाले ट्रंप अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा-मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका अपने दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत…
सुल्तानविंड (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Suicide In Amritsar : गांव सुल्तानविंड के इलाके में भाई मंझ साहिब रोड पर स्थित कोट मीत सिंह में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए थाना सुल्तानविंड के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा दलीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साले ने आज किसी कारणवश पंखे के साथ फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीजा दलीप सिंह के बयान पर थाना सुल्तानविंड में मामला दर्ज…
काठमांडू (वीकैंड रिपोर्ट) – Nepal violence : नेपाल में युवाओं के गुस्से ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल मचा दी है। भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों में आग लगा दी। इसके अलावा, देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया गया। भारत ने बिगड़ते हालात पर चिंता जताई है। एहतियात के तौर पर, एयर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली से काठमांडू जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि काठमांडू आने-जाने वाली सभी उड़ानें 10 सितंबर को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Action in many states against ISIS terrorist network : देश में आईएसआईएस के आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है और इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए छापेमारी की गई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से आईएसआईएस संदिग्ध आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली से आफताब नाम के एक आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आफताब मुंबई का…
