Ludhiana Railway Station (वीकैंड रिपोर्ट): हाल के दिनों में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के चलते रेलवे विभाग ने14 ट्रेनों का ठहराव लुधियाना रेलवे स्टेशन की बजाय ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर कर दिया था। इन ट्रेनों के ठहराव को 30 सितंबर तक किया गया पर कार्य अभी भी पूरा नही हुआ है इसलिए तीन महीने का समय अवधि का विस्तार किया गया है। आपको बता दें कि विभाग ने जानकारी दी है कि ये ट्रेनें 30 दिसंबर तक लुधियाना की बजाए ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर ही रुकेंगी। इन ट्रेनों में शामिल हैं- ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार, ट्रेन…
Author: Vandna Verma
Himachal Pradesh (वीकैंड रिपोर्ट): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सुबह शनिवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। इस वजह से बहुत से वाहन मलबे में फंस गए और लोगों को बहुत नुकसान हुआ। ये हादसा खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब के साथ लगते नमहोल पहाड़ी क्षेत्र के गुतराहन गांव में हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि किसी के भी हताहत होने की कोई रिपोर् सामनेट नहीं आई है। वहीं, एक गांववासी का कहना है कि पानी के कारण खेतीबाड़ी वाली जमीन पर भारी मलबा आ गया, जिससे बहुत नुकसान हुआ है। पानी…
Northern railways (वीकैंड रिपोर्ट): रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है। यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल के डी.आर.एम ने कहा कि अमृतसर से नेपाल बार्डर तक त्यौहार स्पैशल ट्रेन के 20 रूट चलाए जा रहे हैं, साथ ही अमृतसर-सहरसा (अमृत भारत एक्सप्रैस) जन साधारण एक्सप्रैस को नरपतगंज तक बढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर मंडल के डी.आर.एम संजीव कुमार का कहना है कि नई अमृत भारत एक्सप्रैस 05531 सेवा की शुरूआत 15 सितम्बर को सहरसा से होगी। आपको बता दें कि इसमें आधुनिक कोच और बेहतर सुविधाएं होंगी। वहीं, अमृत भारत एक्सप्रैस में…
Punjab Rain alert (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मौसम को लेकर एक नई खबर सामने आई है। पंजाब में 17 से 18 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग द्वारा लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार जो निचले इलाकों हैं उन्हें सावधानी बरतने की अपील की गई है। ये बात सामने आई है कि फिलहाल बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना नहीं है। फिर भी 17-18 सितंबर को पंजाब भर में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, बारिश रुकने से और नदियों और दरियाओं का पानी घटने से लोगों को काफी…
अबोहर (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे चाहते तो राज्य को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते राहत कार्य शुरू कर सकते थे, क्योंकि पंजाब के खजाने में पहले से ही 12,000 करोड़ रुपये जमा थे। सुनील जाखड़ आज अबोहर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा करने पहुंचे थे। गाँव खुईया सरवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान झूठ बोलने के आदी हैं। वे लगातार खजाने में पैसे न होने का बहाना…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) MLA Raman Arora sent to judicial custody : जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को रामा मंडी थाने में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने विधायक रमन अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। MLA Raman Arora sent to judicial custody : रमन अरोड़ा की ओर से उनके वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से किसी और रिमांड की मांग नहीं की, जिसके चलते…
संगरूर (वीकेंड रिपोर्ट) Two accused arrested along with stolen Thar : पुलिस ने गांव माझी में पिछले दिनों एक घर से थार गाड़ी, आभूषण और अन्य सामान चोरी होने के मामले को सुलझा लिया है और गांव के ही एक व्यक्ति समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे सामान बरामद करने का दावा किया है। Two accused arrested along with stolen Thar : जांच अधिकारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि 7 सितंबर को पुलिस को गांव माझी में एक घर से थार गाड़ी, आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी राहुल कौंसल और थाना…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Firing between two groups in Sherpur Kalan : शहर के शेरपुर कलां इलाके में देर रात दो गुटों के बीच हुई फायरिंग ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया। घटना के समय सब्जी मंडी से लौट रही एक किशोरी गोली या छर्रे की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान मैरी के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Firing between two groups in Sherpur Kalan : प्रत्यक्षदर्शी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह सब्जी मंडी से लौट…
बरेली (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing at Disha Patni house : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग से हड़कंप फैल गया। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए है। रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है। साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – CM Mann will debate with Ravneet Bittu : आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि हम बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर रहे हैं और सभी मजदूरों का प्रबंध सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतर चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अभियान के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड रखा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के लिए सरकार 550 एम्बुलेंस मुहैया कराएगी और मेडिकल स्टाफ हर समय मौजूद रहेगा। उन्होंने आगे कहा…
