जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सिख सदभावना दल के मुख्य सेवादार भाई बलदेव सिंह वडाला ने आर.टी.आई. के द्वारा प्राप्त जानकारी को संवाददाता सम्मेलन में बताया। उन्होंने बताया कि इस आर.टी.आई. से बादल सरकार द्वारा 1984 के बाद शिरोमणी कमेटी के बनाए गए प्रधानों, सचिवों द्वारा बोले गए झूठ का भी प्रर्दाफाश हुआ है, जिसमें कहा गया है कि इसकी वीडियोग्राफी संभाल कर रखी गई है। आर.टी.आई. से इस बात को खुलासा हो गया है कि उनके पास कोई वीडियाग्राफी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी कमेटी द्वारा 1000 करोड़ रूपये का क्षतिपूर्ति केस भारत व केंद्र सरकार के खिलाफ किया हुआ…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): गायक प्रीत गुरप्रीत के नए ट्रैक निक्की निक्की गल्ल का पोस्टर आज संवाददाता सम्मेलन में रिलीज किया गया। इस अवसर परे ट्रैक बनाने में शामिल पूरी टीम उपस्थित थी। प्रीत गुरप्रीत के दर्जन से अधिक एल्बम मार्कीट में उपलब्ध हैं। ट्रैक के निर्माताओं सुख महरोक तथा हरपाल सिं पाला ने बताया कि प्रीत गुरप्रीत द्वारा गाया गया एह गीत मोहित प्रीत सिंह कनाडा ने लिखा है। वीडियो निर्देशक गगनदीप सिंह मक्खन ने बताया कि फोक स्टूडियोज की प्रस्तुति में साबी सांझ द्वारा इस ट्रैक को रिलीज किया जा रहा है। सहायक निर्देशक गुरजीत घोत्रा और साहिल दुआ,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): आज प्रात: जालंधर के डीएवी कॉलेज के फ्लाईओवर पर एक बड़ा ही भयानक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी चालक ने फ्लाईओवर पर जा रहे रिक्शा चालक को पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रिक्शा चालक कई फीट हवा में उछल कर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। इस हादसे में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में उसका एक हाथ और टांग टूटने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मचरारी की सहायता से…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर से बेहद खुशी की खबर आ रही हैं। ये एक्ट्रेस दूसरी बार एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी की पहली फोटो ऑफिशिल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। 15 फरवरी 2020 के जन्मी बेटी का नाम उन्होंने समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। शिल्पा को इस तस्वीर पर चारों तरफ से जबरदस्त बधाइयां मिल रही हैं। खास बात ये भी है कि वो इस बार सेरोगेसी से मां बनी हैं। शिल्पा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरने की वजह से बंद नोएडा से फरीदाबाद और जैतपुर जाने का रास्ता दो महीने बाद खुल गया है। ओखला और सुपर नोवा का रास्ता खोल दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह इस रास्ते से बैरिकेडिंग हटा दी। ध्यान रहे कि कालिंदी कुंज का रास्ता अब भी बंद है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी तरफ से कोई ढील नहीं दी है। पुलिस ने ओखला पक्षी विहार के पास जो बैरेकेडिंग की थी, सिर्फ उसे हटाया गया है। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह ओखला बर्ड सेंचुरी के…
मेष: आज आप आजीविका के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़त हासिल करने में लगे होंगे। आज कुछ विशेष कामों को हरी झंड़ी देने में लगे हुए होंगे। हालांकि कुछ भुगतानों को चुकाने का आपके ऊपर लगातार दवाब होगा। पे्रम संबंधों में आज आप साथी की कुछ बातों में शंका कर सकते हैं। जिससे मतभदों के गहराने की स्थिति होगी। वृषभ: आज का दिन आपके कई अर्थ लाभ के कामों को पूरा करने वाला होगा। जिससे आपके चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई होगी। आज संबंधित कामों में आपका रूतबा कायम होगा। पे्रम संबंधों में साथी को कुछ उनकी पसंद की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को लेकर खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान उसे एक हिंदू के तौर पर मारना चाहता था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब लेट मी से इट नाउ में खुलासा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चाहती थी कि कसाब को भारत एक हिंदू मान ले इसीलिए उसने दाऊद इब्राहिम के गैंग को कसाब को मारने की सुपारी दी थी। किताब के मुताबिक, कसाब को बंगलूरू निवासी समीर दिनेश चौधरी का आईडी कार्ड उपलब्ध कराया गया था और उसकी कलाई में लाल धागा भी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): तेरा तेरा हट्टी द्वारा 16 फरवरी को खून दान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप करीब 40 ब्लड डोनरों ने खून दान किया। गंगा आर्थो केयर ब्लड बैंक के डाक्टरों व टीम ने लोगों का फ्री चैकअप किया। आक्सफोर्ड अस्पताल के डाक्टर प्रमोद महिंदर तथा उनकी टीम ने 248 मरीजों की जांच की और फ्री दवाइयां प्रदान कीं। तेरा तेरा हट्टी परिवार की ओर से डोनरों को जूस तथा फल बांटे गए। कैंप में तेरा तेरा हट्टी के तरविंदर सिंह रिंकू, सरबजीत सिंह, गुरदीप सिंी कारवां, जसविंदर सिंह बवेजा, जतिंदर सिंह कपूर, परमजीत सिंह, अश्ववनी मदान,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): तेरी मेरी जोड़ी ना लखी ना करोड़ी, तूं बाहां विच मेरे ते म_ी म_ी बरसात होवे, गाना गाते हुए बीते दिन अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में जालंधर के सिंगर किंग बी चौहान ने अपनी पत्नी को यह गीत डेडिकेट किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पत्नी का साथ मिलते ही मेरे करियर ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान किंग बी चौहान ने अपनी लव लाईफ पार्टनर के सोशल मीडिया पर कैसे मिले और कैसे यह दोस्ती प्यार और फिर शादी के बंधन तक पहुंची, कैसे एक दूसरे ने अपने घर वालों को मनाया, सारे किस्से…
वुहान (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना ने चीन समेत पूरी दुनिया में दहशत फैला दी है। वहां हर रोज मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। चीन में अब तक मरने वालों की संख्या 1900 तक पहुंच चुकी है। हालात चीन में और बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि वहां अब स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आज मंगलवार को कोरोना का केंद्र रहे वुहान में एक बड़े अस्पताल के डायरेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। चीन में कोरोना के कारण लगातार हालात खराब होते जा रहे हैं। कोरोना से चीन में 72000 लोग अब भी संक्रमित हैं,…
