मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच खींचतान जारी है. कंगना ने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना नेता संजय राउत को खुली चुनौती देते हुए मुंबई लौटने का ऐलान किया है. इस बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका एक्शन में आ गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है. कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर नया नोटिस लगाया है. इस नोटिस को लेकर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है. एक्ट्रेस ने बीएमसी को बाबर सेना बताया और कहा…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Poco M2 को भारत में एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, फोन Poco M2 Pro का टोन-डाउन वेरिएंट है, जिसे जुलाई में देश में रेडमी नोट 9 प्रो के लगभग रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। पोको एम2 अपनी कीमत के हिसाब से कुछ प्रभावशाली स्पेसिफिकेश लेकर आता है, जैसे कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मीडियाटेक जी80 चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और एक बड़ी बैटरी। यह दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और तीन रंग विकल्पों में पेश किया गया है। Poco M2…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है. कुल संक्रमितों की संख्या 43.70 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना वायरस के 89,706 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 43,70,128 हो गई है. इस दौरान 1115 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 73,890 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 74,894 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त…
चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): तमिलनाडु सरकार ने गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली प्रधानमंत्री किसान योजना में बड़े घोटाले का खुलासा किया है. तमिलनाडु सरकार ने पाया कि धोखाधड़ी करके 110 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान ऑनलाइन निकाल लिया गया. यह सब सरकारी अधिकारियों और कुछ स्थानीय राजनेताओं की मदद से हुआ. तमिलनाडु के प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बेदी ने बताया कि अगस्त में नाटकीय रूप से कई लोगों को इस योजना में जोड़ा गया था. जांच में पाया गया कि एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारियों ने ऑनलाइन आवेदन अनुमोदन प्रणाली का उपयोग किया था और कई लाभार्थियों को अवैध रूप से…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना के कहर के चलते पिछले चौबीस घंटों में कुल 67 लोगों की मौत हो गई तथा 87 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार इस प्रकार राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1990 तक पहुंच गई। मरने वालों में अमृतसर 11, लुधियाना 13 और पटियाला आठ शामिल है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 1964 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ राज्य में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67 हजार से अधिक हो…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद और आनंददायक है। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग आज काफी व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा। वृषभ: कई दिनों बाद आज का दिन आपको अनुकूल प्रतीत होगा। सबकुछ आपके हिसाब से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। आज भी जालंधर में 245 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, हालांकि सेहत विभाग को आज 261 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है लेकिन उनमें से 16 दूसरे जिलों से संबंधी है। इसी के साथ कोरोना से 4 मरीजों की मौत भी हुई है। जालंधर में बढ़ते कोरोना के मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन के मार्गदर्शन अधीन एनएसएस,एनसीसी,तथा स्पोर्ट्स विभाग द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन में सहभागिता अधीन लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया।इसके अंतर्गत वालंटियर्स ने अपने पड़ोस में लोगों को कोविड 19 के दौर में शारीरिक संतुलन से अपनी आत्मशक्ति बढ़ाने हेतु व्यायाम करने, संतुलित भोजन करने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण रखने हेतु जागरूक किया। ऐसा करते हुए वालंटियर्स द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सेनिटिज़ेर्सके नियमों का उचित पालन किया गया। प्राचार्याप्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि अभियान के…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में एक मशहूर आईलेट्स सेंटर में पुलिस की तरफ से रेड की गई और सेंटर के मालिक पर मामला दर्ज करके बच्चों को घर भेज दिया गया। कोरोना के चलते सरकार ने सभी शैक्षिक स्थान बंद रखने के निर्देश दिए हैं परन्तु बावजूद इसके अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में स्थित आईलेट्स सेंटर में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। दरअसल पुलिस को इस बारे गुप्त सूचना मिली थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित एक मशहूर आईलेट्स सेंटर में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जब उक्त आईलेट्स…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): फाइनल ईयर परीक्षाओं के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूनिवर्सिटी ने तैयारी कस ली है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी के फाइनल या एग्जिट सेमेस्टर के एग्जाम 17 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस बार छात्र ऑनलाइन मोड से एग्जाम देंगे। स्टूडेंट्स को पेपर लिखकर देना है, लेकिन फिजिकल इंटरेक्शन न होने के कारण इसे पूरी तरह ऑनलाइन माना जा रहा है। यूजीसी ने पेपर के दौरान अपनी सुविधा अनुसार हर यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट को अपने स्तर पर ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिले-जुले तरीके से पेपर लेने की इजाजत दी थी। माना जा…
