नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिसके बाद अब हम विश्व में कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा 90,802 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत ने यहां लगातार तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच 7 सितंबर, 2020 की सुबह तक ब्राज़ील को पीछे छोड़ दिया है और इसके साथ ही भारत कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामलों के साथ दुनिया का दूसरा देश बन गया है. सोमवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में एक दिन में दर्ज होने वाले मामले अब तक सबसे ज्यादा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 90,802 मामले सामने आए है, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 42 लाख के पार पहुंच गई है. ऐसा लगातार दूसरा दिन…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): देश में जिस तरह से अनलॉक की प्रक्रिया का विस्तार किया जा रहा है, उतनी तेजी से कोरोनावायरस के मामले भी बढ़ रहे हैं. हालांकि, केंद्र और राज्य सरकारों का जोर हर सेक्टर और सर्विस को फिर से पटरी पर लाने की कवायद की जा रही है. इसी दिशा में मेट्रो की सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं. राजधानी दिल्ली के साथ-साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेट्रो की सेवा शुरू कर दी गई है. लखनऊ मेट्रो सोमवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गई है. इसके लिए बकायदा कोविड को…
पढ़ें 7 सितम्बर 2020 से 13 सितम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष : इस सप्ताह आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे और काम में आ रही मुश्किलों के हल मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जिस वजह से आप शांति का अनुभव करेंगे, लेकिन काम को एक साथ करने की कोशिश में आपकी एनर्जी काफी खर्च होगी, उस वजह से आपका स्ट्रेस बढ़ा रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कई अन्य मुद्दों से जूझना होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी भी आ सकती हैं। अपनी सेहत का…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज किसी फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक साबित होगी कलात्मक क्रियाकलापों में भी आपकी रूचि रहेगी दूसरों के ऊपर विश्वास करने की बजाए अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा साथ ही किसी दोस्त या रिश्तेदार का आपके साथ किए गए वायदे या किसी बात से मुकरना आपके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक मार्गदर्शन अधीन एसोचैम नैशनल कौन्सिल ऑफ एजुकेशन के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में वैबीनार-कम-समानांतर विचार-विमर्श का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसका विषय – विश्व में आभासी शिक्षा में शिक्षक की भूमिका एवं शिष्य का उत्तरदायित्व रहा। इस वैबीनार-कम-समानांतर विचार-विमर्श में शिक्षकों और शिष्यों सहित 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और समानान्तर विचार-विमर्श में सर्तकतापूर्ण सहभागिता की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने सर्वप्रथम शिक्षक दिवस के सुअवसर पर सबको शुभकामनाएं दी एवं अपने वक्तव्य में कहा कि हंस…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैडीकल लैब साईंस विभाग द्वारा महामारी के दौरान छात्रों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए, गूगल मीट के माध्यम से ‘स्ट्रेस मैनेजमैंट’ विषय पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के अतिथि वक्ता डा. दीपाली गुल (एसोसिएट प्रोफैसर, मनोरोग विभाग, पिम्स, जालन्धर) रही। राजवीर कौर (असिस्टेंट प्रोफैसर, एमएलएस विभाग) ने मुख्य नोट प्रस्तुत किया और अतिथि वक्ता का स्वागत किया। डा. दीपाली गुल ने कहा कि कोविड-१९ के कारण भावनात्मक और मानसिक तनाव से निपटने के लिए स्ट्रेस मैनेजमैंट आवश्यक है। तनाव को प्रतिबंधित करने के लिए डिजिटल युग…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में शनिवार को कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जालंधर में मरीजों की संख्या 7606 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला सहित 206 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से छह मरीज बाहरी जिलों से संबंधित हैं। वहीं 97 मरीजों को कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी देकर घर के लिए रवाना किया गया। सेहत विभाग के अनुसार शुक्रवार को नकोदर की रहने वाली 64 साल की महिला ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी। लोहियां खास निवासी…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य में एडेड यानि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. इसके लिए शासन स्तर पर मंजूरी दे दी गई है. आने वाले दिनों में आवेदन और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं ऑनलाइन शिक्षा को लेकर जानकारी रखने वालों को वरीयता दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, अभी प्रदेश में करीब 80 हजार शिक्षकों की जरूरत है, जो कि बच्चों की शिक्षा के लिए अपना योगदान दें सकें. सबसे ज्यादा शिक्षकों की जरूरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की है. एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की अतिरिक्त…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष योजना शुरू करने का आदेश दिया है. इस योजना के तहत कुपोषितों को गाय मुहैया कराई जाएंगी. साथ ही गाय के भरण-पोषण के लिए भी भुगतान किया जाएगा. कुपोषण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई योजना की शुरुआत करने का आदेश दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए अनोखी योजना की शुरुआत करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत गाय मुहैया करवाई जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों…
