नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के बीच अब धीरे-धीरे जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने 1 जून से 200 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए 21 जून से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इस बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय द्वारा नई सुविधाएं दी जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे अब यात्रियों को डाकघर से टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा देने जा रहा है। इसके अलावा रेलवे ने शुक्रवार से स्टेशन काउंटर…
Author: Vandna Verma
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट): पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से भीषण तबाही मची है। यहां पिछले 283 साल में आया ये सबसे भयावह तूफान है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं, जहां ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता अब हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और हेलिकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के गवर्नर जगदीप धनकड़ और कई केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वे के लिए रवाना हो गए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टीटयूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के निदेशक डॉक्टर एसके सरीन का कहना है कि देश में कोरोना वायरस महामारी का पीक (शिखर) जुलाई से मध्य अगस्त तक आ सकता है। उन्होंने एंटीबॉडी टेस्टिंग, कोरोना वायरस महामारी, सामुदायिक सविज़्लांस जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की। सरीन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं जो महामारी से निपटने में मदद कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हुआ है तो उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रसार तब होता है जब संक्रमण बिना ट्रैवल हिस्ट्री…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रिजवज़् बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का एलान किया। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कटौती कर दी है, जिससे आपके लोन की ब्याज दरें कम हो जाएंगी। साथ ही टर्म लोन मोरेटोरियम 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। तीन महीने और बढऩे से अब मोरेटोरियम की सुविधा छह महीने की हो गई है। यानी इन छह महीने अगर आप अपनी ईएमआई नहीं चुकाते हैं, तो आपका लोन डिफॉल्ट या एनपीए कैटेगरी में नहीं माना जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा लग्न भावगत गोचर में होंगे। जिससे सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में बदलते हुये परिवेश में मूल्यों को नियंत्रित करने का जिम्मा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। किन्तु पे्रम संबधों में साथी के साथ कुछ अनबन से परेशान होंगे। विदेश एवं निवेश में परेशानी होगी। वृषभ: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे संबंधित कार्य एवं व्यापार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य समन्वय की जरूरत होगी। आज आपका धन और व्यय होगा। किन्तु उस व्यय से आगामी योजानाओं की नींव तैयार होगी। वैसे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन 4.0 के लिए प्रशासन ने जिले के सरकारी व निजि स्कूलों के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है। नए नियमों के तहत स्कूलों में 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम किया जा सकत है। लेकिन स्कूल खोलने और बच्चों को बुलाकर पढ़ाया नहीं जा सकता। स्कूल का आवश्यक स्टाफ सीमिह्म् गिनती में स्कूल से संबंधित अन्य प्रशसानिक कार्य कर सकता है। इन कार्यों को करने के लिए स्कूलों को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। ऑन लाइन शिक्षा प्रदान करने की अनुमति होगी। प्रशासनिक कार्यालय खोलकर अकाऊंटस का…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इस बीच कई स्थानों से राहत की खबरें भी आ रही हैं। जालंधर में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों के मिलने से कई इलाकों को सील कर दिया गया था। उन्हें कंटेनमैंट एरिया घोषत कर दिया गया था। जालंधर के 19 इलाके कंटेनमैंट एरिया के अंतर्गत सील किए गए थे। उनमें से 7 इलाकों को इस कैटेगरी से मुक्त कर दिया गया है। प्रशसन की ओर अब कंटेनमैंट एरिया की नई सूची जारी कर दी गई है। ये है प्रशासन की ओर से जारी नई सूची:-
मंडीदीप (वीकैंड रिपोर्ट): शादी के दिन दुल्हन की तबीयत खराब थी और कोरोना के संक्रमण की आशंका थी। शादी के तीन दिन पहले लड़की ने कोरोना टेस्ट करवाया था। शादी के बाद वह ससुराल आ गई। दो दिन बाद दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया और उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के मंडीदीप में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंडीदीप के सतलापुर में एक नवविवाहिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दरअसल, भोपाल शहर के जाटखेड़ी में रहने वाली नवविवाहिता का विवाह कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में…
आजमगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। स्कूल बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई एक शख्स को भारी पड़ गई, जब उसने अपना फोन अपने बच्चे को थमा दिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ऑनलाइन एजुकेशन के नाम पर एक शिक्षक के खाते से 8 लाख रुपये गायब हो गए। 8 लाख रुपये जाने से शिक्षक का पूरा परिवार सदमे में हैं। शिक्षक का आरोप है कि इस चोरी में बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला बिलियागंज थाने के हेंगाईपुर का है।…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच पंजाब के गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर के एक आदेश को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल, गुरदासपुर के डीसी ने एक आदेश जारी करके स्थानीय सरकारी टीचरों की ड्यूटी शराब की फैक्ट्रियों और डिस्टलरीज में लगाने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश को लेकर टीचरों में बेहद नाराजगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शराब फैक्ट्री और डिस्टिलरीज में बनाई जा रही शराब पर निगरानी रखने और शराब की अवैध सप्लाई और तस्करी को रोकने के लिए टीचर्स को तैनात करने और सर्वे करने के निर्देश…
