कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): देश की पहली हाई स्पीड ‘तेजस’ ट्रेन का निर्माण करने वाली कपूरथला की रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) ने अब देश का पहला हाई स्पीड डबल डेकर कोच भी तैयार किया है। यह हाई स्पीड डबल डेकर ट्रेन में पटरी पर सरपअ दौड़ने को तैयार है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ पाने में सक्षम इस ट्रेन के हर कोच में 120 सीटें हैं। लेगरूम व सुरक्षा का रखा गया है विशेष ध्यान, आरसीएफ कपूरथला ने तैयार किया कोच आरामदायक यात्रा के लिए कोचों में अनुकूलित चौड़ा गलियारा, अंदरुनी खूबसूरती, एंटी स्मोकिंग व फायर सिस्टम, सीसीटीवी…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): विश्व की अग्रणी दवा निर्माता कंपनियों फाइजर और बायो-एनटेक ने बुधवार को कहा कि उनका कोविड-19 टीका तीसरे चरण के परीक्षण के अंतिम विश्लेषण में 95 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया है। यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर भी कारगर है।इसी के साथ ये कंपनियां अमेरिकी नियामक से आपातकालीन मंजूरी लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। अमेरिकी फार्मा कंपनी और उसकी जर्मन सहयोगी बायो-एनटेक ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के एमआरएनए आधारित संभावित टीके ‘बीएनटी 162बी2’ के तीसरे चरण का अध्ययन पूरा कर लिया है जिसमें उन्हें सभी प्रकार के आरंभिक प्रभाव…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की 15508 भर्तियों का नोटिफिकेशन रद्द करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि बोर्ड ने कानूनी राय के बाद ये फैसला लिया है। दरअसल इसमें एक ही लिखित परीक्षा में तदर्थ और फ्रेश अभ्यर्थियों को अंक देने के दो मापदंड अपनाना गलत पाया गया। इसके अलावा टीजीटी जीव विज्ञान को बाहर करने से भी लीगल अड़चनें आईं। अन्य कारणों से भी भर्ती नोटिफिकेशन को रद्द करने का फैसला लिया गया। बता दें कि इस साल अक्टूबर महीने में UPSESSB प्रयागराज ने टीजीटी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): बीते कल 11 किलोग्राम हेरोइन की खेप की जांच संबंधी अगली कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने आज पाकिस्तान की सहायता प्राप्त तस्कर की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी बी.एस.एफ. सिपाही और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बार नशे की खेपों से सरहद पार से भेजे गए हथियार भी बरामद किए हैं। आज की गिरफ्तारी से इस मामले में अब तक 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साझी कार्रवाई के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने तालमेल करके गंगानगर (राजस्थान) स्थित बी.एस.एफ. के कॉम्पलैक्स से गिरफ्तार किए गए सिपाही बरिंद्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। सुबह 5 बजे से ही यह मुठभेड़ जारी थी। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद किया गया है। यह मुठभेड़ टोल प्लाजा के पास चल रही है। जानकारी के मुताबिक सेना अभी सर्च ऑपरेशन चला रही है। यहां और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी ट्रक में सवार होकर आ रहे थे। एनकाउंटर की वजह से उधमपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने टोल प्लाजा के पास एक नाका लगा दिया था। आतंकवादी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): प्रताप बाग से आज सुबह एक बुरी खबर सामने आई है जिसमें प्रताप बाग बिजली घर के सामने जग्गी नान वाले और उसकी बिल्कुल साथ लगती दुकान भल्ला साइकिल वाले की आपस में पहले तंदूर को लेकर बहस हुई और यह बहस बाजी जल्द ही हमले में तब्दील हो गई, जग्गी नान वाले जविन्दर सिंह के बेटे का कहना है कि उनके पिता पर साथ लगती साइकिल वाली दुकान के तीन चार लोगों ने तंदूर के लिए रखी लकड़ियों और रॉड से सिर पर हमला कर दिया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 31 मरीजों की मौत हो गई जबकि 300 पॉजिटिव मरीजों में वृद्धि दर्ज की गई है। आज 802 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। विशेषज्ञ इसे गंभीर स्थिति बता रहे हैं। जिन 31 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें जालंधर में 6, लुधियाना में 5, संगरूर व होशियारपुर में 3-3, फाजिल्का, मुक्तसर, रोपड़ व बङ्क्षठडा में 2-2 के अलावा अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहब ,मानसा, एस.ए.एस. नगर तथा पठानकोट में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 143395 हो गई है। इनमें से 4541 मरीजों की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 5.56 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 13.37 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 89 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89,58,483 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सरकारी निर्देशों के अनुसार हंस राज महिला महाविद्यालय के टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों का कोविड टैस्ट करवाया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि प्रिंसिपल सहित 101 टीचिंग व 83 नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों के कोविड टैस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। यह टैस्ट आईटी पीसीआर किया गया है, जिसकी रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि कालेज प्रबंधन छात्राओं को बुलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी छात्राओं को कंसेंट फार्म भेज दिए गए हैं, जो छात्राएं आना चाहती हैं, वह कंसेंट फार्म भरकर माता-पिता…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी सी एम एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर का बी.कॉम सेमेस्टर छठे का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें कुमारी अलीशा 2100 में से 1654 अंक प्राप्त करके कॉलेज में प्रथम स्थान पर रही। कुमारी मनप्रीत कौर 1636 अंक प्राप्त करके कॉलेज में द्वितीय स्थान पर रही । कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को उनकी इस शानदार प्राप्ति के लिए मुबारकबाद दी एंव उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
