Author: Vandna Verma

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष युवाओं के लिए आज का दिन कामयाबी से भरा रहेगा। नौकरीपेशा का दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। तनाव हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। नई जानकारी मिलेगी। वृषभ आज यात्रा जरूरी न तो टाल दें। किसी काम को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शुभ सूचना…

Read More

मानसा (वीकैंड रिपोर्ट): अपने बेटे को विदेश भेजने की लालसा रखने वाला एक व्यक्ति अपनी ही सगी भांजी के पति और उनके एक अन्य साथी के हाथों लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो गया। इस संबंधित मिली शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजमेर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बरेटा अपनी भांजी सतीन्द्र कौर और उसके पति निर्मल सिंह निवासी अजनाला के कहने पर अपने पुत्र जगराज सिंह को कनाडा भेजने के लिए तैयार हो गया, जिसके लिए उसने उक्त सतीन्द्र कौर, निर्मल सिंह…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): सीआइएसफ का हेड कांस्टेबल खेमराज ने अपने बैरक में फंदा लगाकर की खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय खेमराज के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह सूचना मिली। बैरक नंबर 6 में रहने वाले कांस्टेबल ने रस्सी के सहारे लटक कर जान दी है। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से शव को नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नकली चालान के जरिये जीएसटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने सोमवार से अभियान शुरू किया है। इसके तहत धोखाधड़ी जांचने के लिए जीएसटी पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा। जीएसटी परिषद की विधि समिति ने बैठक के बाद पंजीकरण प्रक्रिया और सुदृढ़ बनाने पर सहमति जताई। सूत्रों का कहना है कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वित्त मंत्रालय कानून में बदलाव भी कर सकता है। नए पंजीकरण के साथ इसके निलंबन के नियमों को भी सख्त बनाया जाएगा। विभाग ऐसे करदाताओं की पहचान के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक देश भर में 41.20 करोड़ से ज्यादा खाते खुल चुके हैं। इन बैंक खातों में 1,31,639 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है। सरकार ने इस स्कीम को 2015 में देश के उन लोगों और परिवारों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए शुरू किया था, जिनका बैंक में खाता नहीं है। देश भर में 1.26 लाख बैंक मित्रों को जन धन खातों से लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस स्कीम के तहत 20 करोड़ से ज्यादा महिला खाते भी खुल चुके हैं। कोरोना…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): यूरिक एसिड के मरीज अक्सर इसे कंट्रोल करने के लिए परेशान रहते हैं क्योंकि शरीर में हाई यूरिक एसिड बनने की वजह से यूरिक एसिड के मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी में शरीर के अपशिष्ट पूरी तरह से बाहर ना निकल पाने के साथ ही शरीर में एसिड बनने लगता है जिसकी वजह से सीने में जलन, अपच और मूत्राशय मेें जलन आदि की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि वह डेली रूटीन में बदलाव लाकर इससे…

Read More

 मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल विभाग में सहायक अधीक्षक जेल की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष रमन बहल ने बताया कि इन पदों के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आगामी 07 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। युवा नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी। जेल के सहायक अधीक्षक के पद के लिए परीक्षा…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करके जालंधर में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे बैठा 63 वर्षीय बुज़ुर्ग वार्ड नंबर 80 के पार्षद के बुने जाल में फंस गया, जिसके बाद तुरंत थाना नंबर 1 की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त दोषी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पार्षद द्वारा दिल्ली की क्राइम ब्रांच के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और वीडियो काल के ज़रिए आरोपी की पहचान भी करवा ली है। देर शाम दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए दिल्ली से…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य टीईटी परीक्षा 2 और 3 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा, आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से 4 दिसंबर (रात 12 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में सुधार करने के लिए ऑनलाइन विंडो 5 दिसंबर को खोली जाएगी। जो उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में सुधार करना चाहते हैं- नाम बदलना, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, पहचान…

Read More

संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट): यहां एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। विवाह समारोह से वापस लौट रहे इन लोगों की कार की टक्‍कर एक ट्रक ट्राला से हो गई। इससे कार में आग लग गई। इससे कार में सवार पांच लोग इसमें फंस गए और जिंदा जल गए। कार भी पूरी तरह जल गई। हादसा मंगलवार सुबह हुई और इससे हड़कंप मच गया। दुर्घटना संगरूर-सुनाम मेन रोड पर हुई। बताया जा रहा है। कि एक ट्रक ट्राला व कार तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान उनकी टक्कर हो गई और इसके कार में आग लग गई।…

Read More