Author: Vandna Verma

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। वहीं आज जालंधर जिले में कोरोना के 248 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि इस महामारी से आज 4 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव आए रोगियों में से पंजाब नेशनल बैंक करतारपुर ब्रांच के कुछ कर्मी, हेल्थ वर्कर, डॉक्टर तथा एल्डिको ग्रीन के एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिले में आज चार लोगों की मौत के साथ अब जालंधर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है और कोरोना…

Read More

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए विशेष सुरक्षा बल का गठन किया है. इस बल की शक्तियां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के समान ही होगी. इस फोर्स के पास बिना वारंट के तलाशी लेने और किसी को भी गिरफ्तार का अधिकार होगा. राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकरी दी. उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों, प्रशासनिक कार्यालय एवं परिसर व तीर्थस्थल, मेट्रो रेल, हवाई अड्डा, बैंक अन्य वित्तीय, शैक्षिक संस्थान, औद्योगिक संस्थान आदि की सुरक्षा व्यवस्था करेगी. यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट करके यह जानकारी दी गई. एडिशनल चीफ…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनीं झुग्गियों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। यह जानकारी केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को दी। सरकार ने अदालत में कहा कि शहरी विकास मंत्रालय, रेल मंत्रालय और दिल्ली सरकार एक साथ बैठकर चार हफ्तों में इस मामले का हल निकालेंगे, तब तक झुग्गियों को नहीं ढहाया जाएगा। इसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले को चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने अदालत से कहा, ‘केंद्र को दिल्ली में रेल की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): WhatsApp वॉलपेपर में कुछ बदलाव पेश करने जा रहा है और जल्द ही Usagyuun नामक नया स्टीकर पैक भी ऐप में जोड़ा जाने वाला है, जिसकी जानकारी एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट बीटा में मिली है। इस नए स्टीकर पैक का साइज़ 3.5 एमबी है। साथ ही कथित रूप से व्हाट्सऐप अलग-अलग चैट में वॉलपेपर बदलने की क्षमता पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा WhatsApp Dimming फीचर को लेकर भी कहा जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है। यह फीचर यूज़र्स को व्हाट्सऐप वॉलपेपर की ऑपेसिटी बदलने में मदद करेगा। फिलहाल, यह…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कोरोना संकट के बीच देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन सफलतापूर्वक किया. अब छात्रों को आंसर शीट का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है नीट की आंसर शीट सितंबर के तीसरे हफ्ते में जारी की जाएगी. आंसर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेंट में  OMR शीट  जारी की जाएगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वह अपने उत्तर का मिलान कर सकेंगे. आंसर शीट सभी प्रश्न पत्रों के कोड के लिए प्रदान की जाएगी. छात्र अपने प्रश्न पुस्तिका कोड की जांच कर सकते हैं  इस तरह,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1947 में देश के आजाद होने के बाद संविधान में नियमों और कानून के अलावा नए राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का मुद्दा भी अहम था, जिसके बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी. हिंदी को देश की राजभाषा घोषित किए जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2020) मनाने का फैसला किया गया. पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया. तब से अभी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के काल में त्योहारी मौसम के लिए ईकॉम एक्सप्रेस कंपनी 30 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बना रही है. सामानों की डिलिवरी समेत ‘लॉजिस्टिक’ सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने अगले कुछ हफ्ते में लोगों को हायर करने की योजना बनाई है. ये रोजगार अस्थायी होंगे. कंपनी ई-कॉमर्स कंपनियों से त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए नए लोगों की भर्ती करने की योजना बनाई है. कोरोना वायरस संकट से पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 23,000 थी. कंपनी ने लॉकडाउन और उसके बाद बढ़ते…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): HMV कॉलेज के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटर मोटरसाइकिल सवार नौजवान युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना न:2 कि पुलिस मौके पर पहुंची  व शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है ट्रक काफी तेजी से आ रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल और ट्रक की साइड लग गई और मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया और कुछ ही पल में ही युवक ने दम तोड़ दिया  मृतक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोनावायरस महामारी के बीच 18 दिनों का संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र में कई चीजें पहली बार हो रही हैं, जिनमें दोनों सदनों की बैठक सुबह-शाम की पालियों में होना और सत्र में एक भी अवकाश नहीं होना शामिल है. संसद परिसर में केवल उन लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके पास COVID-19 संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट होगी और लोगों का इस दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा. सत्र के प्रारंभ से पहले सांसदों और संसद कर्मचारियों समेत 4,000 से अधिक लोगों की कोरोना जांच…

Read More