नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय स्टेट बैंक अपरेंटिस के पद के लिए भर्ती कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। उम्मीदवार sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस अधिसूचना के तहत कुल 8,500 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन एक लिखित ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कोई फाइनल तारीख सामने नहीं आई है। लिखित परीक्षा को क्लियर करने वालों को उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा के लिए भी उपस्थित होना…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुजरात के अहमदाबाद में आज से 57 घंटे का मैराथन कर्फ्यू शुरू हो जाएगा। यह कर्फ्यू शुक्रवार यानी आज रात 9 बजे शुरू होगा और सोमवार 23 नवंबर सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच पूरे शहर में लंबा लॉकडाउन लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद लोग बाजारों में जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए उमड़ पड़े। हालात ऐसे हो गए कि कालूपुर मार्केट में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 41 दिन बाद डीजल के दाम बढ़े, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 50 दिनों के बाद बढ़ी। शुक्रवार को डीजल की कीमत 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़ी, वहीं पेट्रोल के दाम में 17 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। शहर डीजल पेट्रोल दिल्ली 70.68 …
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी दौरान प्राइवेट लैबोरेटरीज की मनमानी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आर.टी.-पी.सी.आर. टैस्ट की अधिकतम दर जी.एस.टी. व अन्य शुल्कों सहित 900 रुपए निर्धारित करने के निर्देश जारी किए हैं। घर से सैंपल कलैक्शन के लिए निजी लैबोरेटरीज अतिरिक्त शुल्क निर्धारित कर सकती हैं। इसके अलावा निजी लैबोरेटरी छाती के सी.टी.-स्कैन/ एच.आर.सी.टी. के लिए 2000 रुपए से अधिक वसूल नहीं कर सकती और न ही परिणाम के आधार पर कोरोना पॉजिटिव घोषित कर सकती है। सभी संबंधित डाटा जिले के सिविल सर्जन के साथ सांझा करना जरूरी होगा। इसके अलावा सैंपल लेते समय…
प्रतापगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है. प्रतापगढ़ में शादी समारोह में वापस लौट रही एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में 14 लोगों की जान चली गई है. मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा गुरुवार को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर देशराज इनारा गांव के पास हुआ. इसमें एसयूवी में सवार सभी लोगों की मौत की खबर है. साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सड़क दुर्घटना की तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। इस महामारी से राज्य के लगभग सभी जिलों को राहत मिलती दिख रही है। गुरुवार को पंजाब में कोरोना के 792 नए मामले सामने आए। वहीं, कोरोना के कारण आज 16 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 144177 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 4556 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज कुल 23660 कोरोना नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 792 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक 2946382 लोगों की कोरोना सैंपलिंग की जा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में शुक्रवार यानी 20 नवंबर तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले 90 लाख के पार हो चुके हैं. शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 45,882 नए केस दर्ज किए गए गए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना के अब तक कुल 90,04,365 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 584 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कि कोरोनावायरस से देश में अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 1,32,162 पर पहुंच गया है. अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो लगातार 47 दिन…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले के नवा पिंड के पास रास्ते में बुधवार देर रात एक एएसआइ ने कार सवार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि रास्ता मांगने को लेकर विवाद हुआ थाl घटना को लेकर पीड़ित परिवार कुछ नहीं बता रहा। परिवार के एक करीबी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ कपिल वीर सिंह ने कुछ दिनों बाद विदेश जाना है, इसलिए कानूनी पचड़े से बचने के लिए वह किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नवापिंड निवासी कपिल वीर सिंह बुधवार की देर रात…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): वेस्ट से बेस्ट बनने की कहानी बयां करने वाले दुुनिया के मशहूर पर्यटन स्थल रॉक गार्डन को आठ महीने बाद पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है। बोलते पत्थर फिर से अपनी कहानी यहां पर्यटकों को बताने लगे हैं। कोरोना महामारी की वजह से 23 मार्च को ही चंडीगढ़ के सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब हालात कुछ काबू में होने पर फिर से पर्यटन पटरी पर लौटने लगा है। रॉक गार्डन ही नहीं स्टेट म्यूजियम और दूसरे पर्यटक स्थलों को भी अब खोल दिया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय की एएनओ तथा एनसीसी के आर्मी विंग के 8 कैडेट्स को 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी जालंधर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एनपीएस तूर द्वारा एक्सरसाइज एनसीसी योगदान के दौरान कोविड-19 से लडऩे के लिए निभाए गए कत्र्तव्य के लिए इंसेंटिव देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 21 बटालियन कपूरथला के कमांडिंग अफसर कर्नल हितेश दुग्गल भी उपस्थित थे। उन्होंने भी कोविड महामारी के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। जीसीआई पार्वती 2पीबी (जी) बटालियन ने कैडेट्स को बधाई दी तथा भविष्य में भी लगन से काम करने के…
