लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जजों की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठाए थे। जिस पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीती वर्मा की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि अलका लांबा…
Author: Vandna Verma
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय मूल के एक अमेरिकी दंपति ने कम लागत वाली पोर्टेबल इमरजेंसी वेंटिलेटर विकसित किया है, जो जल्द ही प्रोडक्शन स्टेज पर पहुंचने वाला है। यह भारत और विकासशील दुनिया में कोविड-19 मरीजों से निपटने में डॉक्टरों की मदद करने के लिए उपलब्ध होगा। कोरोना वायरस महामारी के दौरान पयाज़्प्त संख्या में वेंटिलेटर नहीं होने की वजह से प्रतिष्ठित जॉर्जिया टेक के जॉर्ज डब्ल्यू वुड्रूफ स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रोफेसर और एसोसिएट चेयर देवांश रंजन और अटलांटा में प्रैक्टिस कर रही उनकी पारिवारिक चिकित्सक उनकी पत्नी कुमुदा रंजन ने लगभग तीन सप्ताह में आपातकालीन वेंटीलेटर विकसित…
राउरकेला (वीकैंड रिपोर्ट): ओडिशा के राउरकेला में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। यह झड़प तब हुई जब पुलिस ने एक क्षेत्र से बैरिकेडिंग हटा दी। यह क्षेत्र पहले कंटेनमेंट जोन आता था। लेकिन इसके पास के दूसरे इलाके कंटेनमेंट जोन में ही हैं और इसी को लेकर स्थिति बिगड़ी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने लम्बे इंतजार के बाद 10वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। हिमांशु राज बिहार के 10वीं क्लास के टॉपर बने हैं। उन्होंने 96.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। यानी हिमांशू ने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं। इसी के साथ 15 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। छात्रों की संख्या 15 लाख से ज्यादा होने के कारण एक साथ लाखों की संख्या में बच्चे वेबसाइट पर आए, जिसके कारण रिजल्ट जारी होते ही बिहार बोर्ड की वेबसाइट डाउन हो गई। हालांकि, छात्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): गाजय़िाबाद के पास दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर मंगलवार को यानी आज भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के चलते 25 मई से दिल्ली-गाजियाबाद सीमा दोबारा सील कर दी गई। यही वजह है कि आज जब लोग गाजियाबाद से दिल्ली और दिल्ली से गाजियाबाद की ओर चले तो सड़कों पर गाडिय़ों का तांता लग गया। दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लोगों के कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए पास दिखाए जाने के बावजूद बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया जा रहा है। यहां लंबा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जयपुर, गुरुग्राम समेत देश के कई बड़े शहरों में आसमान से आग बरस रही है। आज यानी मंगलवार को भी इन शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने का अनुमान है। आईएमडी ने उत्तर भारत के लिहाज से 26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जब लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिन से जबरदस्त गर्मी है और कहीं-कहीं तो तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा पराक्रम भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपकी ख्याति और अच्छी होगी। आज अपने घर परिवार के साथ मिलजुल कर काम करने को तैयार होंगे। कारोबारी एवं कार्मिक जीवन में अच्छी प्रगति के अवसर होंगे। हालांकि राजनैतिक एवं सामाजिक स्तर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। वृषभ: आज इस राशि से धन भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे संबंधित बाजार की उठा पटक को और गहराई से समझने में लगे हुये होंगे। अपने परिजनों को लेकर आशान्वित होंगे। पे्रम संबंधों में साथी से परेशानी हो सकती है। किन्तु धन का व्यय अधिक मात्रा में…
सोनीपत (वीकैंड रिपोर्ट): हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव कालूपुर में एक 72 साल की बुजुगज़् महिला की बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर ये झगड़ा शुरू हुआ जिसके बाद बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घात उतार दिया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने 20 लोगों के…
मंडी गोबिंदगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच सोमवार को टकराव हो गया। बिहार जाने वाली ट्रेन रद्द होने के कारण प्रवासी मजदूर उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। वहीं नाराज मजदूरों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में कई मजदूरों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार जाने के लिए काफी संख्या में प्रवासी मजदूर स्कूल पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द हो गई तो वह भड़क…
मालेरकोटला (वीकैंड रिपोर्ट): पूरे देश में ईद का त्यौहार सोमवार को मनाया जा रहा है। ईद मुस्लिमों का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन सभी बुराइयों को भूल लोग गले मिलते हैं। इसी की एक मिसाल पंजाब के मालेरकोटला के प्रमुख गुरुद्वारे में रविवार को देखने को मिली। यहां पर रविवार शाम को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। ईद का चांद दिखने के बाद गुरुद्वारे में मुस्लिम समुदाय ने अजान देने के बाद नमाज अदा कर रोजा खोला। इस आयोजन में पंजाबी समुदाए के लोग भी शामिल हुए। गुरुद्वारे में यह परंपरा करीब 14 साल से चली आ रही है।…
