अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन से पहले अपने रिश्तेदारों व अन्य समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए 179 पाकिस्तानियों को अटारी-वाघा बॉडज़्र के रास्ते वापस भेज दिया गया है। बुधवार सुबह ही अंतर्राष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक पहुंचने लगे थे। पाकिस्तान सरकार के विशेष अनुरोध पर छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न भारतीय राज्यों में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी सीमा पर पहुंचाया गया। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने इन नागरिकों की सूची केंद्रीय ग्रह मंत्रालय को भेजी थी। जिसके बाद यह सूची आईसीपी में तैनात इमिग्रेशन अधिकारियों के…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 792 नए संक्रमित सामने आए हैं। यह संख्या अब तक आए एक दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसके साथ ही दिल्ली में अब संक्रमितों की कुल संख्या 15257 हो गई है। यह पहली बार है जब दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आने वाले संक्रमितों की संख्या न सिर्फ 700 पार कर गई है बल्कि 800 से कुछ ही कम है। इस दौरान कोरोना से 15…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के मद्देनजर लॉकडाउन के पांचवें चरण का खाका अभी, से तैयार किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन 5.0 के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मन की बात कर सकते हैं। लॉकडाउन के पांचवें चरण में कोरोना प्रभावित 11 शहरों को छोड़कर बाकी देश में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण 11 शहरों पर केंद्रित होगा, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों में देश के कुल कोरोना केस का…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कफ्र्यू के दौराना शराब के कारोबार की परतें बड़े गोरखधंधे के रूप में खुलने लगी हैं। एक्साइज विभाग ने हाल ही में राज्य की डिस्टलरीज का स्टॉक चेक करने के लिए जो छापामारी की थी, उसमें सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। कोविड-19 के कारण कफ्र्यू-लॉकडाउन लागू होते ही राज्य में शराब के कारोबार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सियासी नेताओं और भ्रष्ट एक्साइज अफसरों की तो जैसे लाटरी ही लग गई थी। आपसी मिलीभगत से साथ राज्य में जमकर शराब की ब्लैकमार्केटिंग की गईं। पता चला है कि शराब की ब्लैक मार्केटिंग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत के तमाम राज्य इस समय कोरोना वायरस संक्रमण से तो लड़ाई लड़ ही रहे हैं, लेकिन देश के कई क्षेत्र इस समय एक अलग तरह की परेशानी से भी जुझ रहे हैं। ये परेशानी है टिड्डी दल के हमले की। देश के कई इलाकों में टिड्डी दल के हमलों पर पर्यावरण मंत्रालय ने चिंता जताई है और इसे गलत समय पर गंभीर हमला बताया। पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि इससे फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है, हालांकि राज्य अपने स्तर पर इसे लेकर अलर्ट जारी कर रहे हैं, लेकिन किसानों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अब आपको रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप व्हाट्सएप के जरिए भी कहीं से भी आसानी से रसोई गैस की बुकिंग कर सकते हैं। दरअसल कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियां टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा और बेहतर इस्तेमाल कर रही हैं। इसी के मद्देनजर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इस सुविधा की शुरुआत की है। देश की यह दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम वितरण कंपनी विनिवेश सूची में रखी गई है। कंपनी के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं। बीपीसीएल ने…
मल्लपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): आपने कभी हरी जर्दी वाला अंडा देखा है। नहीं, तो यहां देख लीजिए। यह कमाल हुआ है केरल के पोल्ट्री किसान के घर पर। जहां उसकी मुर्गियों ने हरी जर्दी वाला अंडा देना शुरू किया है। पूरा परिवार कई महीनों से ये अंडा खा रहा है। लेकिन अभी ये हरी जर्दी वाले अंडे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मल्लपुरम के रहने वाले एके शिहाबुद्दीन ने बताया कि उनकी पोल्ट्री फॉर्म पर मुर्गियों ने हरे अंडे दिए हैं। मैं और मेरी फैमिली पिछले 9 महीने से ये अंडे खा रहे हैं। हमें कोई दिक्कत नहीं हुई।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते कोरोना संकट के बीच दिल्ली-लुधियाना के बीच फ्लाइट संख्या एआई 9आई837 में सवार एक यात्री कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। यात्री एलायंस एयर सर्विस के सुरक्षा विभाग में तैनात है। यात्री पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। इस फ्लाइट में सवार 36 यात्रियों को क्वारनटीन कर दिया गया है। एयर इंडिया ने इस संबंध में सूचना जारी की है। विमान ने मंगलवार को उड़ान भरी थी। विमान में सवार 36 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर को पंजाब सरकार के नियमों के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले दो हफ्तों में मरीजों का आंकड़ा दोगुने से अधिक हो गया है। 13 मई 2020 को देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 74 हजार 281 थी, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। वहीं, 13 मई तक 2415 लोगों की मौत हुई थी, जो अब 4337 हो गई है। 13 मई के आंकड़ों की बात करें तो उस दिन 3525 नए केस सामने आए थे और 122 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 74 हजार…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा सुख भावगत गोचर में होंगे। जो आजीविका के क्षेत्रों में आपको बढ़त देने वाला होगा। यदि आप किसी निजी एवं सरकारी संस्था में कार्यरत हैं। तो आपको कामों को पूरा करने की चुनौती होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ कमजोर होगा। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वृषभ: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपकी कीर्ति को बढ़ाने वाले होंगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों के कामों में आपको पुरस्कार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। परिवार में किसी सदस्य के सेहत की…
