Author: Vandna Verma

पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट): शहर के राजपुरा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित एक शोरूम में अचानक धुआं उठता देखा गया। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे शोरूम से धुंए की लपटें शुरू हो गई, जिसको देखते ही वहां से निकल रहे किसी व्यक्ति ने शोरूम के मालिक को बताया। मालिक ने मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को फोन किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक का कहना है कि वह अलग-अलग कंपनियों का माल बेचते हैं और दुकान में…

Read More

नई दिल्ली : भारत सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 43 और ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया. बैन किए ऐप्स में ज्यादातर चीन के ऐप हैं. सरकार के इस कदम से चीन बौखला गया है. चीन ने बुधवार को कहा कि वह भारत सरकार के प्रतिबंध के फैसले का “पूरी तरह से विरोध” करता है. साथ ही आरोप लगाया है कि भारत ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए “बार-बार राष्ट्रीय सुरक्षा का इस्तेमाल” कर रहा है. सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, “भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए पूर्वाग्रही गतिविधियों में संलग्न होने…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में बढ़ती कोरोना रफ्तार अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 166 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दूसरी और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना वायरस के प्रति सजग रहें और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की पूरी तरह से पालना करें।

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन एक बार फिर से मुस्तैद हो गया है। सरकार ने आगामी 1 दिसंबर से पूरे सूबे में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। इसके अलावा मास्क न पहनने पर 1 हजार रुपए जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक बीते दिनों से सूबे के हर जिले शहरों और कस्बों में कोरोना के मामलों में बढौ़तरी हुई है। जिसे देखते हुए सरकार ने 15 दिन का नाइट कर्फ्यू घोषित किया है। पूरे सूबे में यह 15 दिसंबर तक…

Read More

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। ज्यादातर जिम्मेदारियां पूरी होने से आप आज बेहद फ्री महसूस करेंगे। व्यवसायिक अड़चनें दूर होंगी। रिश्तेदारों से चला आ रहा पुराना मतभेद दूर हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। वृषभ आज अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में कुछ समस्या का सामना करना पड़…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी सी एम एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर का एम. कॉम. सेमेस्टर चौथे का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर का परिणाम अत्यंत शानदार रहा । जिसमें कुमारी महक 2200 में से 1792 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में छठे स्थान पर रही। इस कक्षा की बारह छात्राओं कुमारी महक, निकिता, मनमीत कौर, रोहिणी, नीना, सोनिया शर्मा, मानसी, साक्षी गुप्ता, मोनिका, सिमरनदीप कौर, ट्विंकल एंव दिलप्रीत कौर ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की । वर्णनयोग है की इस कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं एंव कॉमर्स विभाग को इस शानदार उपलब्धियों के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक. (बैकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिस) सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने जीएनडीयू परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कु. मुस्कान ने 2100 में से 1710 अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. अमृत कौर ने 1650 अंक लेकर द्वितीय तथा कु. नेहा ने 1583 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं, डॉ. कंवलदीप कौर अध्यक्ष पीजी डिपार्टमेंट आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट व कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता को बधाई दी।

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): लुधियाना में एक ही परिवार की चार लोगों की हत्‍या से हड़कंप मच गया। शहर के हंबड़ा रोड स्थित मयूर विहार इलाके में 70 वर्षीय शख्‍स अपनी पत्नी, प्रॉपर्टी डीलर बेटे, बहू व पोते की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या कर फरार हो गया। भागने की हड़बड़ी में उसकी कार एक दीवार से टकरा गई और उसमें आग लग गई। आरोपित उसे छोड़ कर पैदल ही फरार हो गया। चारों शव उनकी कोठी के अलग-अलग कमरों में लहुलहान हालत में पड़े मिले। घटना का पता चलते ही पुलिस के अधिकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम…

Read More

सिरसा (वीकैंड रिपोर्ट): सिरसा के गांव अलीका में एक नवजात बच्चे का कटा हुआ शव गली में पड़ा मिलने से लोगों में दशहत का माहौल बन गया। बच्चे का सिर वाला हिस्सा तो था पर शरीर के नीचे वाला हिस्सा गायब था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरु की। जानकारी के मुताबिक बाबा रामदेव मंदिर वाली गली में एक महिला ने सुबह देखा कि गली में खून बिखरा पड़ा था और वहां पर एक बच्चे की कटी हुई लाश पड़ी थी। लाश के आसपास कुत्ते मौजूद…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में बढ़ती कोरोना रफ्तार अभी थमती नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 107 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वो कोरोना वायरस के प्रति सजग रहे और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की पूरी तरह से पालना करें।

Read More