बरेली (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing at Disha Patni house : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग से हड़कंप फैल गया। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए है। रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है। साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – CM Mann will debate with Ravneet Bittu : आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि हम बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर रहे हैं और सभी मजदूरों का प्रबंध सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतर चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अभियान के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड रखा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के लिए सरकार 550 एम्बुलेंस मुहैया कराएगी और मेडिकल स्टाफ हर समय मौजूद रहेगा। उन्होंने आगे कहा…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi assigned 8 ministers duty for relief in Punjab : पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। यह बात केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गांव वडाला कलां में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आठ केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कल कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों भुलत्थ का दौरा किया और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Mizoram gets railway line : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम को रेल की सौगात देते हुए तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं यहां मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर हूं, दुर्भाग्य से, खराब मौसम के कारण मुझे खेद है कि मैं आइजोल में आपके साथ शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन मैं इस माध्यम से भी आपके प्यार और स्नेह को महसूस कर सकता हूं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने आइजोल को दिल्ली से जोड़ने वाली राज्य की…
मंदसाैर (वीकैंड रिपोर्ट)- National News : मध्य प्रदेश से बडी़ खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम मोहन यादव जब हॉट एयर बैलून में सवार हुए तो उसमें आग लग गई। हवा की रफ्तार कम होने के बैलून नहीं उड़ सका और उसमें आग लग गई। हालांकि वक्त रहते वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे बुझा दिया। आग लगने का VIDEO वायरल हो रहा है। उस वक्त हवा की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी. ऐसे में बैलून आगे नहीं बढ़ सका. जिसके चलते उसके निचले हिस्से में आग लग गई।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Bathinda blast : बठिंडा के जीदा गाँव में हुए विस्फोट में घायल हुए जगतार सिंह और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। बठिंडा पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक स्थानीय युवक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रमुख अवनीत कौंडल ने मामले से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा की हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने घटनास्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है, बम निरोधक दल तैनात कर दिए हैं और जाँच के लिए रिमोट से संचालित वाहन (आरओवी) का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने गुरप्रीत…
चंडीगढ़ ( वीकैंड रिपोर्ट)- Kunwar Vijay Pratap resignation accepted : पंजाब विधानसभा की समिति से कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 180 के तहत कुंवर विजय प्रताप सिंह विधायक को अधीनस्थ विधायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था। उनके द्वारा 19.08.2025 को किए गए अनुरोध को स्वीकार करते हुए, पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने कुंवर विजय प्रताप सिंह विधायक को 05.09.2025 से अधीनस्थ विधायी समिति के…
बेंगलुरु (वीकैंड रिपोर्ट) – Horrible accident : कर्नाटक के हासन ज़िले में गणेश विसर्जन समारोह में शामिल लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। नौ लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। यह हादसा मोसाले होसाहली गाँव में हुआ। पुलिस के अनुसार, ज़्यादातर मृतक युवा लड़के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रक अरकलगुडु से आ रहा था। जैसे ही वह समारोह स्थल के पास पहुँचा, ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचलता हुआ निकल गया और लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इस बीच,…
Today Horoscope for 13 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सुखद और आनंदमय रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आपका समय खुशियों और हँसी से भरा होगा। मित्रों के साथ किसी पार्टी या मनोरंजक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। काम से थोड़ा विराम लेकर आप आराम करेंगे और अपनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएँगे। यदि आपकी संतान किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रही थी, तो आज उसका समाधान होगा। कोई नया प्रयास आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। हालाँकि, किसी के साथ भी कोई…
यमुनानगर (वीकैंड रिपोर्ट) – सहारनपुर के गांव रतनपुरा कल्याणपुर की शिवानी (19) ने हथनीकुंड बैराज से नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों को दो घंटे बाद युवती का शव मिला। इस घटना का वीडियो वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग युवती को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उसे बचाने के लिए नीचे उतरने का साहस दिखाया। अभी यह पता नहीं चला है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को साैंप दिया गया है। युवती की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान हो…
