नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – WHO issues advisory … विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दूषित कफ सीरप के बारे में एक एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही अधिकारियों से आग्रह किया है कि अपने देशों में इन दवाओं के पाए जाने की सूचना स्वास्थ्य एजेंसी को दें। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से 23 नवजात बच्चों की जान गई है। ग्लोबल हेल्थ एजेंसी ने श्रीसन फार्मा की कोल्ड्रिफ, रेडनेक्स फार्मा की रेस्पिफ्रेश टीआर और शेप फार्मा की रिलाइफ (ReLife) सिरप के कुछ विशेष बैचों की पहचान की है, जिनमें मिलावट पाई गई है।…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Test Cricket : टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच यह अंतिम मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच में भारतीय टीम ने 518 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट हो गई। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को भारत ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैच पांचवें दिन तक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Senior IPS suicide case : हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले कुमार ने अपने नौ पन्नों के आखिरी नोट में कपूर, बिजारनिया और कई…
मजीठा (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder In Amritsar : पंजाब में आपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी है। अब ताजा वारदात के तहत बीती रात करीब साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पोल्ट्री फार्म पर हमला कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोनू पुत्र हरभजन सिंह निवासी नाग नैव बीती रात अपने पोल्ट्री फार्म पर बैठा था कि अचानक मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मजीठा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला अपने हाथ में लिया और…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Salman Khan ex-girlfriend applies for gun license : सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। संगीता ने पावना के अपने फार्म हाउस में हुई चोरी के बाद सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं और पुलिस जांच की धीमी गति का हवाला देते हुए बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी की घटना को लगभग तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन जांच में कोई प्रगति न होने से वह चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह अपनी प्रॉपर्टी पर अब सुरक्षित…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Security forces foiled an infiltration attempt : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कुंभकड़ी के जंगल में 13 अक्टूबर शाम 7 बजे से यह ऑपरेशन चल रहा था। आतंकियों ने इसी इलाके से घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। इससे पहले 8 सितंबर को सेना ने कश्मीर के कुलगाम में एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था। गुडार के जंगल में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन गुडार’ नाम…
राजपुरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Ganja worth Rs 50 lakh seized at Shambhu border : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुरा के शंभू बॉर्डर से लगभग 186 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। डीआरआई टीम ने इस बड़ी खेप के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज राजपुरा कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ माननीय न्यायाधीश ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश दिए। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, उन्हें खुफिया सूत्रों से गांजे की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- CBI to probe Karur stampede : करूर भगदड़ मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हुई थी। SC ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति के गठन का आदेश दिया। इस भगदड़ में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कझागम (TVK) के रैली के दौरान 41 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे। कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नागरिकों का अधिकार है। करूर में ऐक्टर विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने…
वृंदावन (वीकैंड रिपोर्ट) – kidney disease Premanand Maharaj : संत प्रेमानंद महाराज के करोडो़ं भक्त हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता हर किसी को लगी रहती है। प्रेमानंद महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (पीकेडी) है जो किडनी की गंभीर बीमारी है। पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज एक जेनेटिकल डिसऑर्डर है जो कि जीन में म्यूटेशन के कारण होता है। इसके कारण किडनी में सिस्ट बन जाते हैं। इसके कारण हाई बीपी और किडनी फेलियर भी शामिल हैं। इस बीमारी के लिए ये कहा जाता था कि ये हजारों लोगों में से किसी एक को होती है। लेकिन आजकल की बिंगडती लाइफ्स्टइल के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab cabinet meeting today : पंजाब सरकार आज कैबिनेट बैठक कर रही है। यह बैठक दोपहर 3 बजे सिविल सचिवालय में होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। इनमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़े फैसले शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा जारी करने और कर्मचारियों से जुड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी कर रही है। 24…
