माछीवाड़ा साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)-आज सालाना जोड़ मेले के आखिरी दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में माथा टेका। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रेसिडेंट धामी ने कहा कि इस समय सिख पंथ पर बड़े हमले हो रहे हैं, जिनका सामना करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है और साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार श्री अकाल तख्त साहिब से बड़ी बनने की कोशिश न करे। प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जब यह वीर, बाल दिवस शुरू हुआ था, उस समय उन्होंने विरोध…
Author: Vandna Verma
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – BMC elections : महाराष्ट्र की सियासत को लेकर बड़ा घटनाक्रम घटित हुआ है। घटनाक्रम यह है कि बीएमसी चुनान उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन के एलान से पहले उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अपने परिवारों के साथ शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवसेना और मनसे के गठबंधन के ऐलान के मौके पर ठाकरे भाईयों ने जहां एकजुता दिखाई तो वहीं उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। राज ठाकरे की पत्नी जहां आदित्य के पास खड़ी हुईं तो वहीं रश्मि ठाकरे…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Gunfire in Samba : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आर्मी कैंप के अंदर फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना में आर्मी के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गए। यह घटना मंगलवार देर रात हुई और एक डिफेंस स्पोक्सपर्सन ने आज यह जानकारी शेयर की। स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, JCO को ड्यूटी के दौरान गोली लगी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में घटना के पीछे किसी आतंकी साजिश से इनकार किया गया है और आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्स कन्फर्म होने के बाद ही और…
अमरावती (वीकैंड रिपोर्ट) – LVM 3-M6 launch : भारत का सबसे भारी ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM 3-M6 (लॉन्च व्हीकल मार्क 3-M6) आज सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाला है। रॉकेट असल में श्रीहरिकोटा से सुबह 8:55:30 बजे लॉन्च किया गया था। ISRO के मुताबिक, हज़ारों एक्टिव सैटेलाइट लगातार श्रीहरिकोटा स्पेस रीजन के ऊपर से गुज़र रहे हैं और फ्लाइट पाथ पर मलबे या दूसरे सैटेलाइट से टकराने के खतरे के कारण मिशन का लॉन्च टाइम 90 सेकंड बढ़ा दिया गया था। यह मिशन ISRO और अमेरिकी कंपनी स्पेसमोबाइल के बीच एक कमर्शियल एग्रीमेंट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Yo Yo Honey Singh is in trouble : मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने पंजाब DGP से शिकायत कर हनी सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जालंधर से BJP पंजाब के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने हनी सिंह के हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने “नागिन” को अश्लील बताया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने और गाने को यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने की मांग की है। पंजाब DGP को दी गई अपनी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bluebird Block-2 Satellite Launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बुधवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहा है, जो आम लोगों के संचार के तरीके में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसरो बुधवार सुबह 8:54 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ सैटेलाइट का प्रक्षेपण करेगा। यह मिशन इसरो के सबसे भारी और शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम-3 (LVM3-M6) के जरिए पूरा किया जाएगा, जिसे इसकी ताकत के कारण ‘बाहुबली’ भी कहा जाता है। इस लॉन्च की सबसे खास बात यह है कि यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में मोबाइल टॉवर की तरह काम…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- WhatsApp hacking scam : साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब ठगों ने WhatsApp यूजर्स को निशाना बनाने का एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें न तो OTP की जरूरत होती है और न ही पासवर्ड की। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, इस तरह के मामलों में न केवल WhatsApp अकाउंट हैक हो रहे हैं, बल्कि पीड़ितों के बैंक खातों से भी पैसे निकाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह चेतावनी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- ICICI Credit Card Rule Change : क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ICICI बैंक ने अपने रिटेल क्रेडिट कार्ड्स के चार्जेज और रिवॉर्ड सिस्टम में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। बैंक के मुताबिक ये संशोधन चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। अधिकांश नए नियम 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़ी सीमाएं और कुछ सुविधाओं में कटौती 1 फरवरी 2026 से लागू की जाएगी। बैंक ने कार्डधारकों को नए नियमों को ध्यान से समझने की सलाह दी है, क्योंकि इनका सीधा असर खर्च और मिलने…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- bodybuilder Sukhbir Singh death : पंजाब के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर की अचानक मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बलाचौर निवासी बॉडीबिल्डर सुखबीर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लुधियाना में आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रतियोगिता जीतने के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बलाचौर में जिम संचालित करते थे और फिटनेस जगत में उनकी अच्छी पहचान…
वृंदावन (वीकैंड रिपोर्ट)- Premanand Maharaj Darshan time : वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज, जिनके दर्शन के लिए आम भक्तों से लेकर बड़ी हस्तियां भी पहुंचती हैं, अब अपनी पदयात्रा रात के बजाय शाम 5 बजे करेंगे। पहले यह यात्रा रात करीब 2 बजे निकलती थी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार करना पड़ता था। समय में किए गए इस बदलाव से भक्तों को काफी राहत मिलेगी और अब उन्हें देर रात तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से शुरू होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती है। यह यात्रा लगभग…
