जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Dispute in PPR Market : महानगर में पीपीआर मार्किट अक्सर विवादों में रहती है। आए दिन मार्किट में लड़ाई झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं दशहरे के दिन भी झगड़ा होने की घटना सामने आई है। जहां 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कुछ अन्य साथियों को घटना स्थल पर बुला लिया। जहां जमकर दर्जन भर युवकों ने 2 युवकों की पिटाई की। इस दौरान एक युवक की पगड़ी उतार दी गई। वहीं सिख युवक के साथी के कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं युवक की चप्पलों से पिटाई की…
Author: Vandna Verma
मास्को (वीकैंड रिपोर्ट)- Putin Supports India : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि वो इस साल दिसंबर की शुरुआत में होने वाली अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर तारीफ करते हुए पुतिन ने अमेरिका और यूरोपीय नेताओं पर भी हमला किया। पुतिन ने भारत की विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की खुलकर सराहना की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह रणनीति अंततः विफल होगी। पुतिन ने कहा कि भारत…
फिल्लौर (कपूरथला) (वीकैंड रिपोर्ट) – Truck overturns on National Highway in Phillaur : फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जम्मू से हरियाणा के रोहतक जा रहा सेब से लदा ट्रक टायर फटने के कारण अचानक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। ट्रक चालक ने बताया कि वाहन में तीन लोग सवार थे, हालाँकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (रोड सेफ्टी फोर्स) मौके पर पहुँच गया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए, बल के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रक पलटने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi News : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने कापसहेड़ा इलाके में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी आकाश राजपूत और राजस्थान के भरतपुर निवासी महिपाल के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश विदेश से काम करने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण से जुड़े थे। आकाश राजपूत जुलाई 2022 में करनाल के असंध में एक अस्पताल के बाहर हुई गोलीबारी में शामिल था, जिसकी योजना प्रवासी गैंगस्टर दलेर…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder In Ludhiana : पंजाब में वारदातों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। यहां जमालपुर के मुंडियां स्थित राम नगर इलाके में बड़ी वारदात हुई है। यहां नशे में धुत्त एक नाैजवान ने नशे की हालत में पड़ोसी दुकानदार के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही हिमांशु (19) को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी गुलशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। राम नगर की गली नंबर 9 में रहने वाला रितेश हेयर ड्रैसिंग की दुकान चलाता है। रितेश…
नॉर्वे (वीकैंड रिपोर्ट) – Mirabai Chinu won the silver medal : नॉर्वे के फोर्डे में हो रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने यहां 199 किलोग्राम वजन उठाया है। चानू ने 49 किग्रा वर्ग से नीचे आकर यह उपलब्धि हासिल की। स्नैच में चानू को संघर्ष करना पड़ा और वह दो बार 87 किग्रा उठाने में असफल रहीं, लेकिन क्लीन एंड जर्क में उन्होंने अपनी लय वापस पाई और तीनों प्रयासों में सफल रहीं। पिछली बार उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था। उत्तर…
अजनाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Criminal Arrest in Punjab : एसएसपी अमृतसर देहाती जिला मनिंदर सिंह आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर रमदास थाने की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्तौलें, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सतनाम मसीह और विशाल मसीह दोनों निवासी गांव गुरचक (गुरदासपुर) और राजा मसीह निवासी गांव कुरालियां (अजनला) के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि इन तीनों व्यक्तियों के खिलाफ रमदास थाने…
Today Horoscope for 1 Oct 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष संयम बरतने की आवश्यकता है तथा छोटी-छोटी बातों पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, जिससे परिवार के सदस्यों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आज का दिन बेवजह के कामों में भागदौड़ भरा रहने वाला है साथ ही कोई कानूनी मामला आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। हालाँकि, इसके विपरीत आपके बॉस आपके काम से काफी खुश नज़र आएँगे और जीवनसाथी के लिए आप कोई नया काम…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Difference between Dussehra and Vijayadashami : 2 अक्तूबर को विजयादशमी है जिसे पूरे देश में मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विजयदशमी और दशहरा का पर्व मनाया जाता है। यह दोनों ही त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देते हैं। दशहरा वह दिन है जब भगवान राम ने रावण का वध किया था और अधर्म पर धर्म की स्थापना की थी। हर साल इस दिन पर देशभर में मेले लगते हैं और रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है, जिसे हम सभी रावण दहन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- There a bomb on your flight : आए दिन फ्लाइट्स, स्कूलों और विभिन्न दफ्तरों में बम की धमकियां मिलती रही हैं। अब मुंबई से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी दी गई। इसको लेकर इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि 30 सितंबर को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका…
