नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – No entry for women journalists at Afghan minister press conference : अफगान विदेश मंत्री द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री नहीं होने का मामला गरमा गया है। इस बारे में विदेश मंत्रालय का कोई हस्तक्षेप या भूमिका नहीं थी। MEA ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजकों द्वारा तय किया गया था और MEA की कोई भूमिका नहीं थी। पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि जब महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखा गया तो पुरुष पत्रकारों को तुरंत विरोध स्वरूप वॉकआउट करना चाहिए था। यह…
Author: Vandna Verma
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Another Indian honey-trapped : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि राजस्थान इंटेलिजेंस ने अलवर के रहने वाले मंगल सिंह को पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगल सिंह को कथित तौर पर एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने ‘ईशा शर्मा’ के नाम से हनीट्रैप में फंसाया था, उस पर अलवर छावनी क्षेत्र की निगरानी का आरोप है। यह कार्रवाई ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 के तहत की गई है। आरोपी के खिलाफ कल जयपुर स्थित विशेष पुलिस स्टेशन में शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला…
वाशिंगटन, डीसी (वीकैंड रिपोर्ट)- Trump Tariff Bomb : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। चीन से अमेरिका आने वाले सामानों पर पहले से ही 30% टैरिफ लगाया जा रहा है, जिससे चीन पर कुल टैरिफ 130% हो जाएगा। ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि नए टैरिफ 1 नवंबर से लागू होंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में चीन पर टैरिफ लगाने की घोषण करते हुए कहा कि यह टैरिफ चीन पर वर्तमान में लागू किसी भी दूसरे टैरिफ से अतिरिक्त होगा। ट्रंप के इस कदम के बाद…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- सर्दियों ने दस्तक दे दी है और ड्राई फ्रूट्स खाने का सबसे बढि़या सीजन यही है। सर्दियों में अक्सर लोग लो फील करते हैं, ऐसे में भुनी किशमिश का सेवन शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इसका सेवन शरीर की थकान को दूर करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल कार्ब्स शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और बोरोन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। यह आयरन का बेहतरीन सोर्स है, जिससे एनीमिया को…
फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime In Punjab : फगवाड़ा तहसील के बोहनी गाँव में आज सुबह उस समय दहशत फैल गई जब दो अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े एक स्थानीय डेयरी कर्मचारी पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में डेयरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह लगभग 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई, जब पीड़ित, बोहनी गाँव निवासी अरुण कुमार, अपनी दूध वितरण ड्यूटी पर थे। घटना की पुष्टि करते हुए, कपूरथला जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ने कहा कि दो नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और बिना किसी चेतावनी के अरुण कुमार पर गोलीबारी…
बटाला (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing In Batala : बटाला में एक जूते की दुकान के बाहर हुई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बटाला में एक होटल के पास जूते की दुकान के बाहर हुई गोलीबारी में करीब छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल में घायल युवक ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने हम पर 10 से 12 गोलियां चलाईं। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में कनव महाजन (24) पुत्र अजय महाजन निवासी बटाला और सरबजीत…
अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट) – PM Modi will hoist saffron flag in Ayodhya : यहां श्री राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को पीएम मोदी त्रिकोण आकृति में भगवा रंग के 11 फीट चौड़े और 22 फीट लंबे ध्वज को फहराएंगे, जिस पर सूर्यवंशी और त्रेता युग का चिह्न स्थापित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस पर सहमति बना ली है। इस संबंधी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धार्मिक समिति के सदस्यों की अहम बैठक जानकी घाट स्थित वैदेही भवन में हुई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी को निमंत्रण…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Parineeti Chopra shares Karwa Chauth celebration Pics : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने करवा चौथ का त्यौहार बेहद प्यार से मनाया। कुछ समय पहले, परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल्ली स्थित घर पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की मनमोहक तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा को पिंक कलर के खूबसूरत सूट में देखा जा सकता है जिसके ऊपर उन्होंने यलो कलर का दुपट्टा लिया हुआ है। वहीं राघव चड्ढा स्काय ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में हैं और ऊपर उन्होंने हाफ जैकेट पहनी हुई है। परिणीति चोपड़ा ने जो पोस्ट की है…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Anil Ambani in trouble : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बताया कि रिलायंस पावर लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अशोक कुमार पाल को कथित रिलायंस पावर फर्जी बैंक गारंटी और फर्जी इनवॉइसिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। पाल को दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनका आज रिमांड लिया जाएगा। यह मामला यस बैंक और एडीए समूह के अंतर्गत आने वाली कंपनियों से जुड़े कथित वित्तीय कदाचार से जुड़ा है।एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी उन अनियमितताओं के लिए ऋणों और लेनदेन की जांच…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Air India flight makes emergency landing : एयर इंडिया फ्लाइट्स को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि विएना से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। 39000 फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया फ्लाइट (AI-154) का ऑटो पायलट सिस्टम फेल हो गया। इसके बाद से आनन-फानन में फ्लाइट को दुबई डायबर्ट करना पड़ा। वहां विमान सेफ लैंड कर चुका है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ दिन पहले भी दुबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान भरने से ठीक पहले…
