बेंगलुरु/चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Chief Minister Mann meets industrial leaders of Bengaluru : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब को निवेश के लिए प्राथमिकता वाला स्थान बताते हुए उद्योगपतियों को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य में निवेश करने का निमंत्रण दिया। यहां प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने दक्षिणी भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी में औद्योगिक क्षेत्र के दिग्गजों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु को भारत का सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र और भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाता है। उद्यमियों को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित करते…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Police on high alert in Punjab : दीवाली को लेकर पूरे पंजाब में सुरक्षा प्रबंध कड़े हैं। पंजाब पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सक्रिय मोड में है। पंजाब के निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पूरे राज्य में पुलिस बल की अधिकतम तैनाती और संवेदनशील नाकों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि आतंकवादी नेटवर्क या संगठित अपराध से जुड़े 203 विदेशी हैंडलर्स की पहचान की गई है। संगठित अपराध के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Do shopping on Dhanteras : त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इसी सप्ताह धनतेरस है। धनतेरस का पर्व प्रत्येक घर में धन, सुख और समृद्धि के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना कर श्रद्धा से उनकी पूजा करता है तो उसके घर में सदैव धन-धान्य, समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। वहीं, धनतेरस और दिवाली जैसे शुभ त्योहार से पहले सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- Prashant Kishor will not contest elections : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज बड़ी घोषणा की है। उऩ्होंने घोषणा की है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी ने उसके व्यापक हित में लिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका राष्ट्रव्यापी असर होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज सिर्फ सत्ता हासिल करने का आंदोलन नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक राजनीति की सोच है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगर जन सुराज को 150 से कम…
पणजी (वीकैंड रिपोर्ट)- गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाईक का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 18 सितंबर, 1946 को जन्मे नाइक का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे. नाइक का जन्म गोवा के पोंडा में हुआ था। नाइक एक कृषक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के सदस्य के रूप में की थी। 1961 में पुर्तगाली शासन की समाप्ति…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Important order of Supreme Court before Diwali : सुप्रीम कोर्ट ने आज दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर को एक तोहफा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक ही प्रमाणित ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री की अनुमति दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अन्य प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लागू रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने पर निर्माताओं और विक्रेताओं को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि इस अवधि (21 अक्तूबर) के बाद इन पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। यह फैसला उस पूर्ण प्रतिबंध में संशोधन है…
जैसलमेर (वीकैंड रिपोर्ट) – Bus Fire : जैसलमेर में बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद सूबे की सीएम भजनलाल शर्मा भी खुद जैसलमेर पहुंचे हैं। मालूम हुआ कि हादसे वाली बस को नॉर्मल से AC में मॉडिफाई करवाया गया था और इसी सेंट्रल AC में शॉर्ट सर्किट हादसे का कारण बना। केके ट्रैवल्स की नयी इस बस को 5 दिन पहले ही इस रूट पर लगाया था। आग लगते ही धुआं भरने से बस का दरवाजा लॉक हो गया था, जिसके चलते लोग छटपटाकर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Firecracker Market In Jalandhar : महानगर में इस साल फिर पटाखा मार्केट सज गई हैं। ड्रा 20 के ही निकले थे लेकिन दुकानें 100 से ज्यादा सजी हैं। यानि हर साल की तरह इस साल फिर नियम छिक्के पर टांग दिए गए हैं। टीन की शैड लग गई हैं। दूसरे ही दिन नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम काम रुकवाने वहां पहुंच गई थी। पटाखा मार्केट को पठानकोट बाइपास के पास सर्कस ग्राउंड की प्रशासन की ओर से पटाखे लगाने के लिए जगह मुहैय्या करवाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इस जगह को लेकर अभी तक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Postmortem of IPS Puran Kumar : हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मौत के मामले में उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार ने आईपीएस का पोस्टमार्टम करने पर सहमति जताई है। एक बयान में, उन्होंने कहा कि यूटी पुलिस द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच करने के आश्वासन और हरियाणा सरकार द्वारा कानून के अनुसार दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए, मैं वाई. पूरन कुमार, आईपीएस का पोस्टमार्टम करने के लिए सहमत हो गई हूँ। समय पर पोस्टमार्टम के साक्ष्य महत्व और न्याय के व्यापक हित को ध्यान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – भारत सरकार ने अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया है। आज से अमेरिका को डाक सेवाएँ सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएँगी। इससे पहले 25 अगस्त को, भारतीय डाक विभाग ने डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। इस निलंबन का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ नियम थे। ट्रम्प प्रशासन ने इस साल 30 जुलाई को एक आदेश जारी किया, जिसके तहत 29 अगस्त से 70,000 रुपये तक के सामान पर टैरिफ छूट समाप्त कर दी गई। अब तक, डाक सेवाओं के…
