नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- UPI Loan Without Interest : भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है। जिस UPI ने लोगों को कैश रखने की झंझट से छुटकारा दिलाया, अब वही सिस्टम छोटे लोन को भी बेहद आसान बनाने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) और बैंकों के बीच चल रही बातचीत सफल रही तो जल्द ही UPI क्रेडिट लाइन से लिया गया पैसा भी क्रेडिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी तय समय के भीतर पैसा चुकाने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। अभी क्या समस्या…
Author: Vandna Verma
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Honey Trap : बठिंडा में हनी ट्रैप का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुंबई से आए एक युवक को मदद के बहाने घर बुलाकर नशीली चाय पिलाई गई और बेहोशी की हालत में उसकी नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने पहले युवक से नकदी और सोने के गहने लूट लिए और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। नालासोपारा पश्चिम, मुंबई निवासी गगनजोत सिंह ने इस संबंध में बठिंडा रेंज के डीआईजी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab School Timing Changed : पंजाब में मौसम के मिज़ाज में आए बदलाव के बाद स्कूलों के समय में एक बार फिर संशोधन किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि 22 जनवरी से राज्य के सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। नए आदेश के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी दोपहर 3 बजे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टी 3:20 बजे होगी। Punjab School Timing Changed : गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 21…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- IPL AI Sponsor : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। IPL 2026 से पहले BCCI ने गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Google Gemini के साथ एक बड़ी स्पॉन्सरशिप डील फाइनल की है। यह करार करीब ₹270 करोड़ का है और अगले तीन सालों के लिए किया गया है। इसके तहत Google Gemini अब IPL का आधिकारिक AI स्पॉन्सर होगा। इस डील के साथ ही AI की दुनिया में IPL की एंट्री और मजबूत हो गई है। दिलचस्प बात…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 22 January 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल— मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) दिन आर्थिक रूप से मिलाजुला रहेगा। लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव रहेगा लेकिन…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Patiala Encounter : पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रहे पुलिस के सख्त अभियान ऑपरेशन प्रहार के दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटियाला के संगरूर–पटियाला बाईपास पर पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें जैपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी गोली लगने से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना बनूड़ और सीआईए पटियाला की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित गैंगस्टर हरजिंदर सिंह लाडी इलाके में मौजूद है। पुलिस ने जब उसे घेरकर रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Woman’s hooliganism at petrol pump : जालंधर के राऊवाली इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला और उसके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित कर्मचारी जतीन कपूर ने बताया कि एक युवती थार गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आई थी और गाड़ी में बैठे-बैठे फोन पर बात कर रही थी। जब कर्मचारी ने उससे पूछा कि गाड़ी डीजल की है या पेट्रोल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कमोडिटी मार्केट में आज इतिहास रच गया, जब MCX पर सोना पहली बार 1.57 लाख रुपये के पार पहुंच गया। 21 जनवरी को 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का वायदा 1,57,590 रुपये के ऑल टाइम हाई स्तर तक पहुंच गया। आज सोना MCX पर 1,51,575 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था और कुछ ही घंटों में इसमें तेज़ी देखने को मिली। दोपहर करीब 12 बजे सोना 1,57,590 रुपये के स्तर पर कारोबार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP Shiv Sena Conflict : महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के बाद सत्ता की राजनीति गरमा गई है। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (शिंदे गुट) आमने-सामने आ गए हैं। इसी सियासी घमासान के बीच शिवसेना के 29 पार्षद, जो पिछले पांच दिनों से बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में ठहरे हुए थे, अब होटल से बाहर आ गए हैं। इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल और चर्चाओं को तेज कर दिया है। बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Encounter in Punjab : सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी पर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात शूटरों को एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-39 जिरी मंडी चौक के पास हुई, जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान राहुल और रॉकी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गुप्त सूचना…
