

अमृतसर, 19 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- CNG Crisis : गुरु नगरी अमृतसर में सीएनजी संकट लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सीएनजी खत्म होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सप्लाई बंद होने के कारण लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे।
सबसे ज्यादा दिक्कत ऑटो रिक्शा चालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और रोजाना सीएनजी पर चलने वाले निजी वाहन मालिकों को हुई। वाहन चालकों का कहना है कि अचानक गैस सप्लाई रुकने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ है और मजबूरी में उन्हें पेट्रोल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे खर्च भी बढ़ गया है।
CNG Crisis : शहर के कई सीएनजी स्टेशनों पर “नो गैस” जैसी स्थिति देखने को मिली, जिसके चलते लोगों में नाराजगी भी बढ़ती नजर आई। कई वाहन चालकों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द सप्लाई व्यवस्था को सामान्य करे ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
फिलहाल सीएनजी सप्लाई बाधित होने के पीछे तकनीकी कारणों और आपूर्ति संबंधी दिक्कतों की चर्चा की जा रही है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


