

अमृतसर (विकैंड रिपोर्ट) Fire in plastic Factories : पंजाब में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्रियों में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
Fire in plastic Factories : मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर में दो फैक्ट्रियों में अचानक आग गई है दोनों फैक्ट्रियां साथ-साथ है। बताया जा रहा है कि दोनों फैक्टरियां प्लास्टिक का सामान बनाती है। हादसा फोकल पॉइंट एरिया में हुआ है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, और सुबह 7 बजे से आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। ब तक की जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और संबंधित विभाग जांच में जुट गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


