
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Babbar Khalsa Terrorists Arrested : जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Babbar Khalsa Terrorists Arrested : इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस के एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी से संभावित टारगेट किलिंग को रोका गया। यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के करीबी सहयोगी अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन और उसके साथी शमशेर सिंह उर्फ शेरा द्वारा आर्मेनिया में संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हैप्पी पासियान, रिंदा और शमशेर मिलकर राज्य में युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाकर उन्हें कट्टरपंथी बना रहे थे।
https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1765627582442017251?s=20
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


